सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Private parking lots are empty, while vehicles parked on the streets are adding to traffic congestion.

Una News: निजी पार्किंग खाली, सड़कों पर खड़े वाहन बढ़ा रहे जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Jun 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
Private parking lots are empty, while vehicles parked on the streets are adding to traffic congestion.
बंगाणा बाजार में बीच सड़क खड़े किए वाहन। संवाद
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा बाजार में निजी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद कई वाहन चालक अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर रहे हैं। इससे बाजार में यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद वाहन चालक सुविधा का उपयोग नहीं कर रहे, जिसके कारण मुख्य सड़कें संकरी हो रही हैं और कई बार जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।

बाजार के व्यस्त मार्गों और दुकानों के सामने खड़े वाहनों के कारण राहगीरों, दुकानदारों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को वाहनों की आवाजाही के बीच निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रोहित ने कहा कि जब तक स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक लोगों को उपलब्ध निजी पार्किंग सुविधा का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


एसडीएम सोनू गोयल ने भी वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से बाजार में व्यवस्था बेहतर होगी और अनावश्यक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही बाजार में आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी और सड़क हादसों की संभावना कम होगी।
-----
कई बार लोग दुकानों के ठीक सामने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे ग्राहकों के आने-जाने में दिक्कत होती है और व्यापार भी प्रभावित होता है। प्रशासन को पार्किंग स्थलों के उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का सख्ती से पालन भी सुनिश्चित करना चाहिए।
-प्रवीण कुमार, दुकानदार
--
यदि वाहन चालक निजी पार्किंग का इस्तेमाल करें तो बाजार में यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुधर सकती है। प्रशासन और पुलिस विभाग सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।
-अशोक कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed