सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Public outrage erupted over reservation for the fourth time in a row

Una News: लगातार चौथी बार आरक्षण से भड़का जन आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 09 Apr 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
Public outrage erupted over reservation for the fourth time in a row
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंगल जरियालां में प्रधान पद के लिए लगातार चौथी बार आरक्षण लागू किए जाने पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी पंचायत को लगातार दो बार आरक्षित किए जाने के बाद उसे अनारक्षित किया जाना चाहिए लेकिन नंगल जरियालां पंचायत के मामले में ऐसा नहीं हुआ। लगातार तीन बार उपप्रधान रह चुके शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल ने बताया कि वर्ष 2011 में पंचायत प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। इसके बाद वर्ष 2016 में यह पद अनुसूचित जाति महिला तथा 2021 में अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया। अब एक बार फिर से 2026 में भी प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है, जो नियमों के विपरीत प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल डीपीओ कार्यालय ऊना पहुंचा और अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। इस दौरान अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि इस बार पंचायत को अनारक्षित रखा जाएगा, लेकिन रोस्टर जारी होने पर पुनः आरक्षण लागू कर दिया गया, जिससे लोगों में निराशा और रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नंगल जरियालां पंचायत के साथ हो रही इस विसंगति को दूर किया जाए और इस बार प्रधान पद को अनारक्षित घोषित किया जाए ताकि सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed