सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Questions raised on MNREGA work subsided, villagers expressed satisfaction after transparency

Una News: मनरेगा कार्य पर उठे सवाल थमे, पारदर्शिता के बाद ग्रामीणों ने जताई संतुष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Apr 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on MNREGA work subsided, villagers expressed satisfaction after transparency
बडूही क्षेत्र के टकारला में लगाया गया नया बोर्ड।संवाद
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। विकास खंड अंब के तहत ग्राम पंचायत टकारला के वार्ड पांच में मनरेगा के तहत बनाए गए कच्चे नाले के निर्माण कार्य को लेकर पहले उठे सवाल अब शांत हो गए हैं। प्रारंभिक शंकाओं के बाद पंचायत द्वारा दी गई स्पष्ट जानकारी और पारदर्शिता के चलते ग्रामीणों ने अब कार्य पर संतोष जताया है। जानकारी के अनुसार, वार्ड पांच में नाले के निर्माण के दौरान लगाए गए सूचना पट्ट (बोर्ड) पर केवल स्वीकृत राशि का उल्लेख किया गया था जबकि वास्तविक खर्च का पूरा विवरण प्रदर्शित नहीं किया गया। इसी कारण स्थानीय ग्रामीणों के मन में कार्य की पारदर्शिता को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ और उन्होंने पंचायत से जवाब मांगा। ग्रामीणों द्वारा पंचायत को दिए गए एक लिखित पत्र में इस कमी की ओर ध्यान दिलाया गया। इसके बाद पंचायत ने तत्परता दिखाते हुए न केवल सूचना पट्ट को दुरुस्त किया बल्कि निर्माण कार्य पर हुए कुल खर्च का विस्तृत ब्यौरा भी सार्वजनिक किया। पंचायत की इस पहल के बाद स्थिति स्पष्ट हुई और लोगों का भरोसा फिर से बहाल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि नाले के निर्माण से वार्ड में जल निकासी की समस्या में काफी सुधार हुआ है। जिससे बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब वे पंचायत के कार्य से संतुष्ट हैं और पारदर्शिता बनाए रखने के प्रयासों की सराहना करते हैं। पंचायत सचिव जोगिंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही ग्रामीणों की ओर से सूचना पट्ट में कमी की बात सामने आई, उसे तुरंत ठीक कर दिया गया। साथ ही निर्माण कार्य से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध करवा दी गई है। इस पूरे घटनाक्रम ने यह स्पष्ट किया है कि यदि विकास कार्यों में पारदर्शिता बरती जाए और समय पर सही जानकारी साझा की जाए तो न केवल भ्रम की स्थिति दूर होती है बल्कि आमजन का विश्वास भी मजबूत होता है। पंचायत टकारला का यह कदम अन्य पंचायतों के लिए भी एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed