{"_id":"6a777778aac8d0b02b069f8c","slug":"roadside-conditions-in-ghanari-and-diyoli-have-become-life-threatening-una-news-c-93-1-una1026-201614-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: घनारी और दियोली में सड़क किनारे स्थिति बनी जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: घनारी और दियोली में सड़क किनारे स्थिति बनी जानलेवा
Sun, 09 Aug 2026 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर इन दिनों वाहन चालकों और राहगीरों के सिर पर हर वक्त हादसे की तलवार लटक रही है। विशेषकर गगरेट से दौलतपुर मुख्य सड़क पर घनारी, दियोली के पास सड़क किनारे सूखे पेड़ और उनकी झुकी हुई टहनियां किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं।
क्षेत्रवासियों और मार्ग से रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों दिनेश, बंटी, राघव, संदीप के अनुसार सड़क किनारे लगे कई पेड़ पूरी तरह से सूख चुके हैं और गिरने की कगार पर हैं। इन पेड़ों की विशाल और भारी-भरकम टहनियां बिल्कुल मुख्य सड़क के ऊपर झुकी हुई हैं। तेज हवा या बारिश में ये टहनियां टूटकर गुजरते हुए वाहनों पर गिर सकती हैं, जिससे जान-माल के नुकसान की संभावना बनी हुई है।
बरसात में कई सूखे और गले हुए पेड़ अपनी पकड़ छोड़ रहे हैं। वहीं रात के समय या धुंध के दौरान वाहन चालकों को सड़क पर लटकती हुई ये टहनियां समय पर दिखाई नहीं देतीं। गगरेट-दौलतपुर मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे खतरा और अधिक गंभीर हो जाता है। क्षेत्रवासियों सहित राहगीरों में इस स्थिति को लेकर गहरा रोष और चिंता व्यक्त करते हुए जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गगरेट से दौलतपुर मार्ग पर दैनिक आवाजाही करने वाले लोगों के लिए ये सूखे पेड़ खतरा बन चुके हैं। सड़क से गुजरते हुए इन लटकती सूखी टहनियों को देखकर डर लगता है, जो किसी भी वक्त किसी वाहन या राहगीर पर गिर सकती हैं। विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना तुरंत इन पेड़ों को कटवाना चाहिए।
-रवि बंसल, समाजसेवी कुनेरन
-- -- -- -- -- -- -
घनारी के पास गगरेट क्षेत्र में सड़क किनारे सूखे और गले हुए पेड़ न केवल वाहन चालकों बल्कि राहगीरों के लिए भी खतरा हैं। इससे क्षेत्र की व्यवस्था पर भी कई सवाल उठाते हैं। वन विभाग और लोक निर्माण विभाग को तालमेल बनाकर तुरंत इनकी छंटाई और कटाई के लिए अभियान चलाना चाहिए।
-राज कुमार, भद्रकाली