सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Severe heat, silence prevails in Baduhi market

Una News: भीषण गर्मी, बड़ूही बाजार में पसरा सन्नाटा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 11 Jun 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
Severe heat, silence prevails in Baduhi market
दोपहर के समय बड़ूही बाजार का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब जनजीवन के साथ-साथ व्यापार पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

इन दिनों बड़ूही बाजार में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिससे बाजार में ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है।
आम दिनों में जहां बाजार में लोगों की चहल-पहल रहती थी, वहीं अब इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई देते हैं। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते लोग केवल जरूरी कार्य होने पर ही बाजार का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तापमान सामान्य से अधिक महसूस किया जा रहा है, जिसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राहकों की कमी के कारण उन्हें घंटों दुकान के अंदर बैठकर इंतजार करना पड़ता है। छोटे व्यापारियों की दैनिक आय प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि गर्मी का यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में व्यापार और अधिक प्रभावित हो सकता है।
वहीं, सेवानिवृत्त उपमंडल आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें। लू और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाना बेहद जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed