{"_id":"6a29ac0b389c8584f805dd34","slug":"traders-and-board-employees-clashed-in-baruhi-over-smart-meters-una-news-c-93-1-una1026-194657-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ूही में व्यापारियों और बोर्ड कर्मचारियों के बीच टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ूही में व्यापारियों और बोर्ड कर्मचारियों के बीच टकराव
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। विद्युत उपमंडल चौकीमन्यार के अंतर्गत बड़ूही बाजार में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बुधवार को बिजली बोर्ड और स्थानीय व्यापारियों के बीच तीखा विवाद देखने को मिला। व्यापारियों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया तथा बिजली बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने कर्मचारियों को मीटर स्थापित करने से रोक दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर एसडीओ चौकीमन्यार विवेक ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर माहौल शांत करवाया।
व्यापारियों का आरोप है कि जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने से इंकार कर रहे हैं, उन्हें बिजली बोर्ड की ओर से 24 घंटे का नोटिस जारी किया जा रहा है।निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष व्याप्त है। दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि यदि स्मार्ट मीटर न लगाने के कारण उनके बिजली कनेक्शन काटे भी जाते हैं तो वे इसका सामना करने को तैयार हैं लेकिन अपनी इच्छा के विरुद्ध स्मार्ट मीटर नहीं लगवाएंगे। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि आवश्यकता पड़ने पर वे इस मामले को न्यायालय तक ले जाएंगे और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विद्युत उपमंडल चौकीमन्यार के एसडीओ विवेक ठाकुर मौके पर पहुंचे और व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी आपत्तियों व शंकाओं को सुना।उन्होंने स्मार्ट मीटरों को लेकर फैली भ्रांतियों और अफवाहों को दूर करने का प्रयास किया। बैठक में व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर लगाने के उनके निर्णय लेने के लिए कुछ समय देने का आग्रह किया। व्यापारियों की मांग पर एसडीओ विवेक ठाकुर ने 15 जून तक की मोहलत देने की घोषणा की। इसके बाद माहौल शांत हुआ और दोनों पक्षों ने संवाद के माध्यम से समाधान तलाशने पर सहमति व्यक्त की। अब लोगों की निगाहें 15 जून के बाद होने वाली विभागीय कार्रवाई और व्यापारियों के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
वहीं, एसडीओ विवेक ठाकुर ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने तथा बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक स्मार्ट मीटर के साथ एक चेक मीटर भी लगाया जाएगा, जिससे उपभोक्ता पुराने मीटर और स्मार्ट मीटर की रीडिंग का स्वयं मिलान कर सकेंगे।