सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Solar lights illuminate Baduhi Bazaar, making the sharp turn clearly visible

Una News: सोलर लाइटों से जगमगाया बड़ूही बाजार, नजर आने लगा तीखा मोड़

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Solar lights illuminate Baduhi Bazaar, making the sharp turn clearly visible
सोलर लाइटों से जगमगाता बड़ूही बाजार। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बड़ूही (ऊना)। बंगाणा उपमंडल के बड़ूही बाजार में अब रात का अंधेरा दूर हो गया है। चिंतपूर्णी ट्रस्ट की ओर से बाजार क्षेत्र में सोलर लाइटें स्थापित किए जाने के बाद पूरा बाजार दूधिया रोशनी से नहा उठा है। इस पहल से न केवल बाजार की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि रात्रि यातायात भी पहले की तुलना में सुरक्षित हो गया है। यह व्यवस्था एसडीएम अंब और डीएसपी अंब अनिल पटियाल के निर्देशानुसार की गई है।
इसका मुख्य उद्देश्य रात में अंधेरे और तीखे मोड़ों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना था। सोलर लाइटों के लगने से पूरे बाजार में रोशनी का समुचित फैलाव हो गया है, जिससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों दोनों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले अंब की ओर से आने वाले वाहन चालकों को तीखा मोड़ स्पष्ट नहीं दिखाई देता था, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। अब दूर से ही रोशनी दिखाई देने के कारण बाजार और मोड़ साफ नजर आने लगे हैं, जिससे हादसों में उल्लेखनीय कमी आई है। बड़ूही पंचायत के प्रधान जगदीश राम ने बताया कि पर्याप्त रोशनी के अभाव में वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed