{"_id":"6a81d9138f485724df0c9b0d","slug":"speeding-bus-rams-into-multiple-vehicles-in-una-motorcyclist-killed-in-horrific-accident-cars-mangled-in-himac-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: ऊना में तेज रफ्तार बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, कारों के उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: ऊना में तेज रफ्तार बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, कारों के उड़े परखच्चे
Sun, 16 Aug 2026 09:14 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:14 PM IST
सार
ऊना जिले के भरवाईं थाना चिंतपूर्णी के तहत भरवाईं में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। करीब 5:25 बजे आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास यह दुर्घटना हुई। जहां एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से जा टकराई।
विज्ञापन
बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊना जिले के भरवाईं थाना चिंतपूर्णी के तहत भरवाईं में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। करीब 5:25 बजे आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास यह दुर्घटना हुई। जहां एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राजस्थान नंबर की प्राइवेट बस RJ-13PB-0252 अचानक बेकाबू हो गई थी। बस ने सबसे पहले सड़क पर आगे चल रही तीन कारों को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद बस ने एक मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार की तुरंत मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपू के रूप में हुई है। दीपू मध्यप्रदेश का रहने वाला है।
विज्ञापन
हादसे का विवरण
बेकाबू हुई प्राइवेट बस ने पहले तीन कारों को टक्कर मारी। इसके बाद बस ने मोटरसाइकिल को भी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार दीपू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई थी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही थाना चिंतपूर्णी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और मृतक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।