{"_id":"6a815d7a65f2a9abd901fa87","slug":"video-akhil-agnihotri-himachal-youth-congress-working-president-una-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: ऊना के अखिल अग्रिहोत्री बने युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, पहली बार जिले को मिली बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: ऊना के अखिल अग्रिहोत्री बने युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, पहली बार जिले को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:19 PM IST
Link Copied
इंडियन यूथ कांग्रेस के टॉप परफॉर्मर्स में देशभर में पहला स्थान हासिल करने वाले ऊना के युवा कांग्रेस नेता अखिल अग्रिहोत्री को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनकी संगठनात्मक सक्रियता, कार्यकुशलता और लगातार मेहनत को देखते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
अखिल अग्रिहोत्री की नियुक्ति के साथ ऊना के राजनीतिक इतिहास में भी नया अध्याय जुड़ गया है। यह पहली बार है जब ऊना से संबंध रखने वाले किसी युवा नेता को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने को ऊना के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
अखिल अग्रिहोत्री वर्तमान में हिमाचल युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में बूथ अध्यक्ष के तौर पर राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक से लेकर लोकसभा और प्रदेश संगठन तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं।
संगठनात्मक सफर के दौरान वह ब्लॉक सचिव, हमीरपुर लोकसभा युवा कांग्रेस के सचिव एवं महासचिव, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव, प्रवक्ता और महासचिव जैसे पदों पर काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया।
अखिल अग्रिहोत्री की संगठन में सक्रियता का एक प्रमुख प्रमाण इंडियन यूथ कांग्रेस के टॉप परफॉर्मर्स में देशभर में पहला स्थान हासिल करना भी रहा है। लगातार संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के उनके काम को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली।
उन्होंने प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें प्रदेशभर के युवाओं का व्यापक समर्थन मिला था।
कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद अखिल अग्रिहोत्री ने प्रदेशभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन में मिली हर जिम्मेदारी सामूहिक सहयोग और साथियों के विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के तहत उनका प्रयास हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस को और मजबूत करना, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाना रहेगा। उन्होंने कहा कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।