सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   STP-ETP construction work stalled at PGI Satellite Centre

Una News: पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में एसटीपी–ईटीपी निर्माण कार्य ठप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
STP-ETP construction work stalled at PGI Satellite Centre
विज्ञापन
पड़ताल
Trending Videos

बजट की कमी से अधर में लटका निर्माण
चार करोड़ के बजट के एवज में अभी तक मिला है एक करोड़
पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में ओपीडी शुरू करने की योजना भी लटकी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के समीप मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में प्रस्तावित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) और ईटीपी (इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) का कार्य बजट न मिलने के कारण ठप पड़ गया है। प्लांट निर्माण के लिए लगभग चार करोड़ 56 लाख रुपये की आवश्यकता है, लेकिन अब तक केवल एक करोड़ रुपये ही जारी हो पाए हैं। बजट की कमी के चलते निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा, जिससे पूरा प्रोजेक्ट अधर में लटक गया है।
जानकारी के अनुसार पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने से पहले एसटीपी और ईटीपी प्लांट का निर्माण अनिवार्य है। इन प्लांटों के बिना अस्पताल से निकलने वाले अपशिष्ट और गंदे पानी के निस्तारण की अनुमति नहीं मिल सकती। ऐसे में बजट की कमी ने न केवल निर्माण कार्य को प्रभावित किया है, बल्कि ओपीडी शुरू करने की योजना पर भी ब्रेक लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीपी और ईटीपी प्लांट का निर्माण राज्य सरकार की ओर से जल शक्ति विभाग की ओर से किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आवश्यक धनराशि समय पर न मिलने से काम की रफ्तार प्रभावित हुई है। यदि शेष बजट जल्द जारी नहीं किया गया तो प्रोजेक्ट के पूरा होने में और देरी हो सकती है, जिससे क्षेत्र के लोगों को मिलने वाली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार और लंबा खिंच सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर शुरू होने से जिले को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बजट की अड़चन के चलते यह सपना फिलहाल अधूरा नजर आ रहा है। अब सभी की निगाहें शासन स्तर पर शेष बजट जारी होने के फैसले पर टिकी हैं। ऐसे में ओपीडी सेवा कब शुरू होगी, इस पर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।
कोट
पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में एसटीपी और ईटीपी प्लांट के लिए पूरा बजट न मिलने से कार्य धीमा पड़ा है। बजट जारी होते ही कार्य पूरा किया जा सकता है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। -डॉ. राजीव चौहान, नोडल अधिकारी, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed