{"_id":"69b6a2420e156acf530ba727","slug":"students-cultural-performances-captivated-guests-and-audiences-una-news-c-93-1-ssml1047-184851-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें मोहा अतिथियों, दर्शकों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें मोहा अतिथियों, दर्शकों का मन
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में विधायक सुदर्शन सिंह बबूल ने नवाजे चिंतपूर्णी कॉलेज के मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबूल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।
नृत्य, गीत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सभी ने खूब सराहना की। कार्यक्रम के दौरान वीणा वादन की प्रस्तुति भी दी गई। जिसे मुख्य अतिथि ने भगवान का आशीर्वाद बताते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के बीच हल्की बारिश भी हुई, इसके बावजूद विद्यार्थियों और दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। इस अवसर पर शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सुदर्शन सिंह बबूल ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले प्राचार्य डॉ संजय सहगल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की । अंत में प्रोफेसर ऋतु जसवाल ने अतिथियों का धन्यवाद किया। समारोह में प्राध्यापकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर जीत लाल कालिया, रविंद्र, डॉ. राम कुमार कौल, राजेश शर्मा, शशि कालिया, विजय, सुलोचना शर्मा, मुनीश, आदिया, जगदीश आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला सम्मान
कार्यक्रम में अंकिता गुलेरिया, आंचल, महक, अर्पिता, अंजू, तन्वी, अंश, ललित, हर्षित, अनुराग, फूल कुमारी, अंकिता, आर्यन, नीतिका, पूजा, निहारिका, कामाक्षी, सलोनी, निधि, आयना, साक्षी राणा, पायल, राधिका, तान्या, निकिता, काजल, ज्योति, खुशबू, पलक, अक्षय, शिवानी, साक्षी, सेजल को सम्मानित किया गया।
Trending Videos