सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The construction of the Primary Health Center in Panjoa, Amb could not be completed.

Una News: अंब के पंजोआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नहीं हो पाया निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 10 Apr 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
The construction of the Primary Health Center in Panjoa, Amb could not be completed.
विज्ञापन
ऊना। उपमंडल अंब के तहत पंजोआ में प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है। पंजोआ स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के पुराने भवन को तोड़कर वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाना है। इसे लेकर अभी धरातल पर कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। क्षेत्र की दो पंचायतों की पांच हजार से अधिक आबादी सुविधा न मिलने से महरूम है।
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने अंब दौरे के दौरान करीब दो वर्ष पहले पंजोआ में पीएचसी का निर्माण करने की घोषणा की थी। इस केंद्र के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इस पीएचसी के बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में पंजोआ क्षेत्र के लोगों को छोटी-मोटी बीमारी की जांच के लिए नागरिक अस्पताल अंब और पीएचसी अकरोट का रुख करना पड़ता है। बता दें कि मौजूदा समय में पंजोआ में स्वास्थ्य उपकेंद्र है। इसका भवन काफी पुराना व छोटा है। यह केंद्र जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के लिए ही खुलता है। बीते दो साल से अभी इस योजना के लिए डीपीआर बनाने का काम भी नहीं हो पाया है। इसके अलावा पुराने भवन को गिराने को लेकर भी मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांवों के लोगों को मिलना है लाभ
पीएचसी के निर्माण से डहूकी, भवरन कंगरूही, पंजोआ, नंदपुर, पंजोआ कलां, कटौहड़ खुर्द, लडोली सहित अन्य गांवों के लोगों को लाभ मिलना है। वर्तमान में इस योजना को लेकर धरातल पर कुछ नहीं हो पाया है।


पंजोआ में पीएचसी निर्माण के लिए अभी विभाग के उच्च अधिकारियों की तरफ से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। निर्देशों के तहत ही आगामी प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
-सुखविंद्र सिंह, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed