{"_id":"6a85b44999ba4c3f3d06f6a2","slug":"the-electricity-system-in-the-amb-electricity-board-will-be-expanded-una-news-c-93-1-una1026-202845-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब विद्युत मंडल में बिजली व्यवस्था को मिलेगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब विद्युत मंडल में बिजली व्यवस्था को मिलेगा विस्तार
Thu, 20 Aug 2026 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ूही (ऊना)। पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत बिजली बोर्ड मंडल अंब के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने का काम तेजी से चल रहा है। योजना के तहत उपमंडल नैहरियां, चौकीमन्यार, भरवाईं और अंब में 19 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विद्युत ढांचे को अपग्रेड किया जा रहा है। इससे करीब 30 हजार लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुराने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को हटाकर उनकी जगह अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। अब तक 17 छोटे ट्रांसफार्मरों को बड़े ट्रांसफार्मरों से बदला गया है, जबकि अलग-अलग स्थानों पर 27 नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जा चुके हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने के साथ कम वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी। योजना के तहत विद्युत लाइनों को भी आधुनिक बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। करीब सात किलोमीटर सिंगल फेस बिजली लाइन को थ्री फेस लाइन में तब्दील किया जा रहा है। इससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी और घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे व्यावसायिक व कृषि कार्यों के लिए भी बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर होगी। इसके अलावा करीब पांच किलोमीटर पुरानी और जर्जर लाइनों को अपग्रेड किया गया है और अन्य का कार्य जारी है।
विद्युत बोर्ड मंडल अंब के अधिशासी अभियंता पुनीत चौधरी ने बताया कि योजना के तहत विभिन्न उपमंडलों में 19 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कार्य किए जा रहे हैं। दिसंबर तक सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि क्षेत्र में बिजली से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करवाए जा रहे हैं।