{"_id":"69efa40b0a99248ede0cb23c","slug":"the-government-could-not-make-arrangements-for-a-bus-stand-at-mubarakpur-chowk-una-news-c-93-1-una1002-189748-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मुबारिकपुर चौक में बस अड्डे की व्यवस्था नहीं कर पाई सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मुबारिकपुर चौक में बस अड्डे की व्यवस्था नहीं कर पाई सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:28 AM IST
विज्ञापन
मुबारिकपुर चौक के चौराहे का दृश्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले मुबारिकपुर चौक में कोई भी सरकार बस अड्डे की व्यवस्था नहीं कर पाई है। क्षेत्र के नेता बारी-बारी सत्ता सुख भोग कर जनता की मांग को आज दिन तक अनसुना करते आए हैं। क्षेत्र में वाहनों को पार्क करने के लिए बस अड्डा न होने से जाम की समस्या भी रोजाना बनी रहती है। सीधे तौर पर इसका खामियाजा क्षेत्र की जनता के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। बाजार के चौराहे पर रोजाना वाहनों की सड़क किनारे लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। जनता भी जान को जोखिम में डालकर रोजाना आवाजाही करती दिखी है। ऐसे में क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता आए दिन स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के नेताओं को कोसती फिर रही है तो वहीं स्थानीय पंचायत के नुमाइंदों की कार्यप्रणाली पर भी लोगों नेअव्यवस्था को लेकर सवालिया निशान खड़े किए हैं और पंचायती राज चुनाव में भी इस मुद्दे को भुनाने के पूरे मूड़ में हैं। बता दें कि मुबारिकपुर चौक में गगरेट, ऊना, चंडीगढ़, तलवाड़ा, जम्मू, धर्मशाला जाने वाले वाहनों की रोजाना आवाजाही रहती है।
शिव कुमार का कहना है कि क्षेत्र में अगर बस अड्डे की व्यवस्था समय रहते कर दी जाए तो यहां पर लोगों को काफी राहत मिलेगी। सरकार और नेता भी भली भांति परिचित होने के बावजूद लोगों की मांग को अनसुना करते आए हैं।
जगमोहन ठाकुर का कहना है कि पंचायतीराज चुनाव में बस अड्डा का मुद्दा पूरी तरह से भुनाया जाए। इस बार जनता झूठे और खोखले दावों के झांसे में आने वाली नहीं है। बारी बारी नेता भी सत्ता सुख भोग कर चले जाते हैं। लोगों की मुख्य मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X