सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Learn to become financially strong and independent: Hitesh

आर्थिक तौर पर सुदृढ़ और स्वतंत्र बनना सीखें : हितेश

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Apr 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
Learn to become financially strong and independent: Hitesh
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मुख्याति​थि होम गार्ड कमांडेंट हितेश लख
विज्ञापन
कोटला कलां (ऊना)। होमगार्ड कंपनी कमांडेंट ऊना एचपीएस हितेश लखनपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में आर्थिक तौर सुदृढ़ और स्वतंत्र बनना सीखो और जिंदगी में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। अपने आप को कभी भी किसी से कम मत आंको और अपना लक्ष्य तय करो और उसे प्राप्त करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करो। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला कलां में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में हितेश लखनपाल ने विद्यार्थियों को कॅरिअर टिप्स भी दिए। कार्यक्रम में साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से डॉ. कनिका राणा ने बच्चियों को शारीरिक बदलाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पीरियड आने पर बच्चियां घबराएं नहीं। खून की कमी मुख्य समस्या बनती जा रही है। इसके लिए फल खाओ और जो स्कूल में दवाई दी जा रही है, उनका नियमित तौर पर सेवन करो। अच्छा खाना खाओ, दूध जरूर पीएं और गर्मियों में खुलकर पानी का सेवन करें। उन्होंने जंक फूड खाने से परहेज करने और घर का बना हुआ खाना ही खाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को योग व्यायाम और खानपान पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की कार्यकारी प्रिंसिपल शालिनी कौंडल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां बच्चों को अपनी समस्याएं व्यक्त करने का मंच मिलता है तो वहीं दूसरी और उनमें मानसिक और शारीरिक रूप से भी बौद्धिक विकास होता है।
Trending Videos


सातवीं कक्षा की हरनूर ने कहा कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिली और बच्चों में जो शारीरिक बदलाव आते है। उसके बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कक्षा नौवीं की सीमर ने कहा कि कार्यक्रम में कॅरिअर टिप्स मिले। बच्चों को विद्यार्थी जीवन में ही लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।

जैस्मिन ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों को अपने शारीरिक बदलाव के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए।

दिव्या ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम में साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। कभी भी अनजान लिंक को क्लिक न करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed