{"_id":"69efa3ef7bb1d47010095276","slug":"nine-assistant-professors-became-regular-una-news-c-93-1-una1026-189720-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नौ सहायक प्राध्यापक हुए नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नौ सहायक प्राध्यापक हुए नियमित
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:28 AM IST
विज्ञापन
नियमित हुए दौलतपुर कॉलेज के नौ सहायक प्राध्यापक प्राचार्य डॉ. अजय कुमार के साथ सामूहिक चित्र मे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में वर्ष 2023 से अनुबंध आधार पर सेवाएं दे रहे नौ सहायक प्राध्यापकों को नियमित कर दिया है।
इस निर्णय से संबंधित प्राध्यापकों में खुशी की लहर है तथा महाविद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। नियमित किए गए प्राध्यापकों में नेहा जसवाल (अंग्रेजी), राम दत्त (इतिहास), रितिका रानी (भौतिक विज्ञान), डॉ. श्रेया भारद्वाज (संगीत), यासीन मोहम्मद (अर्थशास्त्र), अर्श सिंह राणा (अंग्रेजी), नैना सिंह (रसायन विज्ञान), डॉ. मनीषा (रसायन विज्ञान) और निधि (वाणिज्य) का नाम शामिल है।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने सभी प्राध्यापकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नियमित प्राध्यापक भविष्य में भी संस्थान के शैक्षणिक स्तर को और ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने भी सभी नियमित प्राध्यापकों को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X