सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The weather changed, people got relief from the heat.

Una News: मौसम ने बदली करवट, लाेगों को गर्मी से मिली राहत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The weather changed, people got relief from the heat.
विज्ञापन
23.4 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में मौसम ने रविवार को करवट बदल ली। आसमान में दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से काफी राहत मिली। पिछले कई दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग परेशान थे, लेकिन मौसम के बदले मिजाज ने मौसम को सुहावना बना दिया।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम रहा। तापमान में आई इस गिरावट से सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की गई। इसके चलते लोग दोबारा गर्म कपड़ों का प्रयोग कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से जिले में लगातार तेज धूप पड़ रही थी। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम हो गई थी। र
विज्ञापन
विज्ञापन

विवार को मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को काफी राहत महसूस हुई। दिनभर बादल छाए रहने से धूप का असर भी कम रहा। किसानों के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव से फसलों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। गेहूं सहित अन्य रबी फसलों के लिए हल्का ठंडा मौसम अनुकूल माना जाता है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। फिलहाल आसमान में बादल छाए रहने और तापमान सामान्य रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed