फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three members of a gang stealing gas cylinders from gurdwaras and schools arrested.

Una News: गुरुद्वारों और स्कूलों से गैस सिलिंडर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 Jul 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
Three members of a gang stealing gas cylinders from gurdwaras and schools arrested.
नंगल (ऊना)। पंजाब के नंगल में गुरुद्वारों और स्कूलों को निशाना बनाकर गैस सिलिंडर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नंगल थाना पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार गैस सिलिंडर, एक प्रेशर कुकर और हिमाचल प्रदेश से चोरी की गई एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दानिशवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम कुमार उर्फ गौरव पुत्र सुखदेव सिंह निवासी एमपी कोठी, बहादुर सिंह उर्फ रोहित पुत्र दर्शन सिंह निवासी मानकपुर लोअर तथा रंजीत कुमार उर्फ गोलू पुत्र सतवीर सिंह निवासी गांव बरारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गुरुद्वारों और स्कूलों को निशाना बनाकर गैस सिलिंडर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के चार गैस सिलिंडर और एक प्रेशर कुकर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश से चोरी की गई एक बाइक भी बरामद की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी सहित एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि उनसे गहन पूछताछ कर अन्य वारदातों और गिरोह के संभावित अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed