फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Adolescent girls in the district's schools will be administered the HPV vaccine.

Una News: जिले के स्कूलों में किशोरियों को लगाई जाएगी एचपीवी वैक्सीन

Sun, 12 Jul 2026 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 Jul 2026 07:17 AM IST
विज्ञापन
Adolescent girls in the district's schools will be administered the HPV vaccine.
ऊना। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति अपनाई है। अब 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को स्कूलों में जाकर एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब तक यह वैक्सीन जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में लगाई जा रही थी लेकिन अपेक्षित संख्या में किशोरियों के टीकाकरण के लिए आगे नहीं आने के कारण विभाग ने स्कूल आधारित अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम निर्धारित तिथि पर स्कूलों में पहुंचेगी। वहां चिकित्सक और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में किशोरियों का पंजीकरण किया जाएगा और अभिभावकों की सहमति मिलने के बाद मौके पर ही एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वैक्सीन पूरी तरह स्वैच्छिक होगी। बता दें कि प्रदेश में एचपीवी टीकाकरण अभियान पहले से संचालित है लेकिन स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचने वाली किशोरियों की संख्या अपेक्षा से कम रही। कई अभिभावक समय के अभाव, जागरूकता की कमी अथवा अन्य कारणों से अपनी बेटियों को स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं ला सके। इसी स्थिति को देखते हुए विभाग ने अब स्कूलों को अभियान का केंद्र बनाने का फैसला लिया है ताकि अधिक से अधिक पात्र किशोरियों का टीकाकरण हो सके। स्कूलों में अभियान शुरू होने से छात्राओं और अभिभावकों को अलग से स्वास्थ्य संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूल प्रबंधन के सहयोग से पात्र छात्राओं की सूची तैयार करेंगी। निर्धारित दिन चिकित्सक की मौजूदगी में टीकाकरण किया जाएगा और किसी भी प्रकार की प्रतिकूल प्रतिक्रिया की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन



विभाग के निर्देशों के तहत अब स्कूल स्तर पर एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि टीकाकरण के लिए पात्र किशोरियों को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed