फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Barsala bridge not opened for vehicles despite minister's announcement.

Una News: मंत्री की घोषणा के बावजूद वाहनों के लिए नहीं खुला बड़साला पुल

Sun, 12 Jul 2026 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 Jul 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
Barsala bridge not opened for vehicles despite minister's announcement.
नारी (ऊना)। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की 11 जुलाई से बड़साला पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की घोषणा के बावजूद शनिवार को भी पुल आम यातायात के लिए नहीं खुल सका। पुल पर मरम्मत का कार्य जारी है और लोक निर्माण विभाग अंतिम तकनीकी कार्यों को पूरा करने में जुटा हुआ है। इससे क्षेत्र के लोगों को अभी भी वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ध्यान रहे बीते शुक्रवार को विक्रमादित्य सिंह ने कुटलैहड़ क्षेत्र के निजी दौरे के दौरान बड़साला पुल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि 11 जुलाई दिन शनिवार से बड़साला पुल वाहनों की आवाजाही के लिए खुल जाएगा लेकिन शनिवार को पुल दिनभर बंद रहा। वहीं पुल की स्थिति देखकर आने वाले कई दिन इसके खुलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

बीते वर्ष बरसात के दौरान बड़साला पुल के पांच पिलर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इनमें दो पिलरों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा था। इसके बाद अप्रैल माह से पुल की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। वर्तमान में विशेषज्ञ कारीगर पुल के नीचे लगाए गए जैक की सहायता से संरचना को संतुलित करने और सुरक्षित तरीके से यातायात के लिए तैयार करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार पुल की स्लैब के जोड़ वाले हिस्से में अभी भी करीब चार इंच तक ऊंचाई का अंतर बना हुआ है। ऐसे में पुल को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए बिना वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं की गई है।
ग्रामीणों में सुरेश कुमार, सतीश, मनोज कुमार, हरीश, रजत कुमार, राजेश कुमार और रविदास ने कहा कि पुल को खोलने के बाद भी उस पर भारी टिपरों और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जानी चाहिए। पुल के दोनों ओर लोहे के एंगल अथवा अन्य सुरक्षा प्रबंध किए जाएं ताकि भारी वाहन पुल पर प्रवेश न कर सकें। उनका मानना है कि यदि भारी वाहनों को अनुमति दी गई तो पुल पर दोबारा दबाव बढ़ने से उसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहेगा।


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अभिनंदन कुमार ने बताया कि पुल को यातायात के लिए खोलने की प्रक्रिया जारी है। विभाग मरम्मत कार्य पर लगातार नजर रखे हुए है और जहां भी कोई तकनीकी कमी सामने आ रही है, उसका तुरंत समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुल को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से यातायात के लिए खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पुल के दोनों ओर चेतावनी एवं प्रतिबंध संबंधी बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed