फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tahliwal's drainage plan has failed to move beyond the files even after seven months.

Una News: सात महीने बाद भी फाइलों से बाहर नहीं निकल पाई टाहलीवाल की ड्रेनेज योजना

Sun, 12 Jul 2026 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 Jul 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
Tahliwal's drainage plan has failed to move beyond the files even after seven months.
ऊना। एक ओर सरकार औद्योगिक निवेश बढ़ाने और नए उद्योग स्थापित करने के दावे कर रही है, वहीं मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा। ड्रेनेज जैसी मूलभूत परियोजना भी मंजूरी की प्रक्रिया में अटकी हुई है। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल टाहलीवाल क्षेत्र हर मानसून में जलभराव की समस्या से जूझता है लेकिन इसका स्थायी समाधान अब भी सरकारी फाइलों में ही धूल फांक रहा है। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना का प्रस्ताव विभागीय स्तर पर आगे बढ़ने के बावजूद राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। ऐसे में इस वर्ष भी उद्योगों और स्थानीय लोगों को बरसाती पानी की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद धुंधली नजर आ रही है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टाहलीवाल स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना का प्रस्ताव जल शक्ति विभाग, वृत्त ऊना ने 17 दिसंबर 2025 को मुख्य अभियंता (हमीरपुर जोन) को भेजा। मुख्य अभियंता स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रस्ताव को अभियंता प्रमुख के माध्यम से सचिव, जल शक्ति विभाग के जरिये हिमाचल प्रदेश सरकार के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा गया लेकिन यह योजना सात महीने बाद भी मंजूरी का इंतजार कर रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मौजूदा उद्योगों को बुनियादी सुविधाएं ही समय पर नहीं मिल रहीं तो नए निवेशकों का भरोसा कैसे मजबूत होगा। उनका कहना है कि यदि जल्द मंजूरी नहीं मिली तो इस मानसून में भी टाहलीवाल को जलभराव की वही पुरानी समस्या झेलनी पड़ेगी, जिसका खामियाजा उद्योगों, कर्मचारियों और आम लोगों को भुगतना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में हर वर्ष बरसात के दौरान सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। कई औद्योगिक इकाइयों के बाहर पानी भर जाता है और कर्मचारियों व स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाहलीवाल स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना का प्रस्ताव मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed