फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jamun tree at Ghanari's Chahangan bus stop poses a danger.

Una News: घनारी के चहांगां बस स्टॉप पर जामुन का पेड़ बना खतरा

Sun, 12 Jul 2026 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 Jul 2026 07:50 AM IST
विज्ञापन
Jamun tree at Ghanari's Chahangan bus stop poses a danger.
‎घनारी (ऊना)। तहसील घनारी के अंतर्गत चहांगां बस्ती बस स्टॉप पर जामुन का पेड़ लोगों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पेड़ का तना अंदर से खोखला हो चुका है, जिससे पेड़ कभी भी गिर सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बस स्टॉप पर प्रतिदिन स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सैकड़ों यात्रियों का आना- जाना रहता है। जिम्मेदार विभाग अब भी मूकदर्शक बने हुए हैं। स्थानीय लोगों नवदीप, गणेश, वार्ड पंच जितेंद्र कुमार, पूर्व उपप्रधान रजनीश सहित अन्य ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि किसी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय तुरंत मौके का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जाए। वन विभाग के खंड अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मामला ध्यान में आया है। जल्द ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed