{"_id":"6a4ffcb5918c2fe2a3054e51","slug":"youths-triple-riding-in-ambota-hit-an-elderly-person-and-fled-una-news-c-93-1-ssml1048-198090-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंबोटा में ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवक बुजुर्ग को टक्कर मार भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंबोटा में ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवक बुजुर्ग को टक्कर मार भागे
Fri, 10 Jul 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनारी (ऊना)। गगरेट उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों की लगातार हो रही अनदेखी अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। ताजा मामला थाना गगरेट के तहत अंबोटा बस स्टैंड के समीप सामने आया है, जहां एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए स्कूटी पर जा रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद तीनों युवक मौके पर रुकने के बजाय भाग गए। हालांकि स्थानीय युवकों की सतर्कता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक बिना हेलमेट एक ही बाइक पर सवार होकर तेज गति से जा रहे थे। घटना के तुरंत बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घायल बुजुर्ग की मदद के लिए आगे आए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया। घटना के बाद स्थानीय युवकों शम्मी और अमृतपाल ने जिम्मेदारी निभाते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
फुटेज के आधार पर बाइक का नंबर ट्रेस किया और उसका पीछा कर तीनों युवकों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि जिस बाइक से हादसा हुआ वह गोंदपुर बनेहड़ा निवासी गौरव कुमार के नाम पर पंजीकृत है जबकि उसे कोई अन्य व्यक्ति चला रहा था। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। मामले की जांच जारी है।