फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vehicle carrying police personnel and a prisoner hits woman; she died on the spot.

Himachal: कैदी को लेकर लौट रही पुलिस जवानों की गाड़ी ने महिला को कुचला, माैके पर ही माैत, देखें वीडियो

Fri, 17 Jul 2026 07:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 07:21 PM IST
सार

नाहन-कुम्हारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम कैदी को सोलन की अदालत से पेशी के बाद नाहन ला रही पुलिस जवानों की निजी गाड़ी ने सड़क किनारे बैठी महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Vehicle carrying police personnel and a prisoner hits woman; she died on the spot.
पुलिस कर्मियों की गाड़ी ने महिला को मारी टक्कर, मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नाहन-कुम्हारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम कैदी को सोलन की अदालत से पेशी के बाद नाहन ला रही पुलिस जवानों की निजी गाड़ी ने सड़क किनारे बैठी महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वाहन में सवार दोनों पुलिस जवान नशे की हालत में थे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों जवानों के खून और पेशाब के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। मृतका बाला देवी स्थानीय स्कूल में मिड-डे मील कर्मी थीं।

विज्ञापन




एएसपी योगेश रोल्टा हादसे के बाद मेडिकल काॅलेज नाहन पहुंचे। यहां महिला के परिजनों को शांत किया और उन्हें समझाया कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। एएसपी ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों के खून व पेशाब के सैंपल एकत्रित कर लिए गए हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कैदी को नाहन जेल में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

एसपी एनएस नेगी के अनुसार पुलिस लाइन नाहन के कांस्टेबल हेनरी और छठी आईआरबीएन के कांस्टेबल अजय एक कैदी को विशेष न्यायाधीश सोलन की अदालत में पेश करने के बाद वाहन संख्या एचपी-71ए-3030 से नाहन लौट रहे थे। वाहन हेनरी चला रहा था। शाम करीब चार बजे जब वाहन निहोग (बनेठी) के समीप पहुंचा तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। बेकाबू वाहन सड़क किनारे बैठी बाला देवी (45) पत्नी यशपाल, निवासी गांव निहोग को टक्कर मारते हुए परापिट और खंभे से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ समय तक पुलिसकर्मी और घायल महिला मौके पर ही रहे। बाद में लोग वहां पहुंचे और महिला को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस थाना सदर नाहन की अतिरिक्त थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सीता देवी मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज और घटनास्थल पर एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस जवानों पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया और कहा कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह सड़क किनारे अपने पशु चरा रही थीं, तभी वाहन उनकी ओर अनियंत्रित होकर आ गया। मेडिकल कालेज में मौके पर जुटे लोगों ने आोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने कैदी के बयान दर्ज करवाने की भी मांग की है।

विज्ञापन

एसपी बोले- जांच में दोषी पाए तो कड़ी कार्रवाई
उधर, पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि चालक कांस्टेबल हेनरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नशे के आरोपों के मद्देनजर दोनों पुलिस जवानों के ब्लड और यूरिन सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। यदि जांच में कोई भी पुलिसकर्मी नशे की हालत में पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कैदी को सुरक्षित नाहन जेल पहुंचा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed