सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   06 February 2026 major events

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा, नीट-पीजी से जुड़े मामले पर होगी सुनवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 06 Feb 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार 6 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

06 February 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 6 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की पंचमी है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'परीक्षा पे चर्चा' में शामिल होंगे। वहीं, नीट-पीजी से जुड़े मामले में सुनवाई में होगी। 

Trending Videos

 परीक्षा पे चर्चा

प्रधानमंत्री 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण को संबोधित करेंगे। इसमें वे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करेंगे। इस बार कार्यक्रम नए अंदाज में देशभर के छात्रों से जुड़ते हुए किया जा रहा है। इसे टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकेगा। इसमें वे विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालने और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्री का जम्मू-कश्मीर दौरा

गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। वे शुक्रवार को कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे।


 

एमपीसी बैठक की घोषणा

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा करेंगे। यह बैठक बुधवार से शुरू हुई थी। पिछली बैठक दिसंबर 2025 में हुई थी। इस दौरान रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की गई थी। 


 

नीट-पीजी से जुड़ें मामले पर सुनवाई 

नीट-पीजी 2025-26 कट-ऑफ के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, बुधवार को नीट पीजी का कटऑफ घटाकर शून्य कर देने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)


 

  • भारत ए और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप का अभ्यास मुकाबला 

           भारत ए-नामीबिया की टीमों के बीच शुक्रवार को बंगलूरू स्टेडियम में टी20 विश्वकप का अभ्यास मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से शुरू होगा।
 

  • भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप का फाइनल

        अंडर-19 विश्व कप का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को भारतीय अंडर-19 टीम का सामना फाइनल में इंग्लैंड से होगा। इस मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया की नजरें छठा खिताब नाम करने पर होंगी।              फाइनल में भारत की उम्मीदें अपने शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों पर टिकी होंगी।  


 

यूपी में मतदाता सूची से जुड़ी आपत्तियों की अंतिम तारीख

शुक्रवार को यूपी में मतदाता सूची के एसआईआर के तहत जारी मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियों की अंतिम तारीख है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आज ही के दिन हुई थी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी 

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की 1952 में आज के दिन ही ताजपोशी हुई थी। उस समय वे  महज 25 साल की थीं। उनका 2022 में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed