आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे का दूसरा दिन, भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला
नमस्कार! आज है मंगलवार, 7 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 7 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दोशों के दौरे आज दूसरा दिन है। इसके साथ ही भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच है।
पीएम मोदी के तीन देशों के दौरे का दूसरा दिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे पर हैं। आज उनके इस दौरे के दूसरा दिन है। अपने दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री इंडोनेशिया में हैं। प्रधानमंत्री मोदी 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान दोनों देश कृषि, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, रक्षा समेत तमाम अहम मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। डिजिटल भुगतान दोनों देशों के बीच सहयोग का एक प्रमुख आधार बन रहा है। इंडोनेशिया इस क्षेत्र में भारत के अनुभव का लाभ उठा रहा है। इस पहल से पर्यटन, व्यापार और डिजिटल कॉमर्स को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इंडोनेशिया के बाद पीएम मोदी 8 से 10 जुलाई के बीच ऑस्ट्रेलिया और 10-11 जुलाई को न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेंगे।
युवा संसद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण
विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2024-25 का पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवारको दोपहर तीन बजे से जीएमसी बालायोगी सभागार आयोजित किया जाएगा। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मेघवाल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुरस्कार विजेता विश्वविद्यालयों/कॉलेजों और छात्रों को पुरस्कार वितरित करेंगे।
गृह मंत्री दिल्ली में 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाएंगे हरी झंडी
राजधानी के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में 300 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा रही हैं। इन बसों को 7 जुलाई को आरके पुरम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई बसों को प्राथमिकता के आधार पर उन रूटों पर तैनात किया जाएगा, जहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है और पीक ऑवर में बसों पर सबसे ज्यादा दबाव होता है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नई बसों के संचालन से यात्रियों का इंतजार कम होगा और भीड़भाड़ वाली बसों में सफर करने की मजबूरी भी घटेगी।
भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में भोपाल जिला न्यायालय में अहम सुनवाई होगी। अदालत वॉइस सैंपल और पासवर्ड पर आज आदेश देगी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में आरोपी पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके अधिवक्ता पुत्र समर्थ सिंह के वॉइस सैंपल लेने तथा समर्थ सिंह के लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने की अनुमति के लिए आवेदन दिया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अब 7 जुलाई को अदालत आदेश देगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
तमिलनाडु के करूर भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट सात जुलाई को एक अहम याचिका पर सुनवाई करेगा। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि मामले के कुछ आरोपी, जो वर्तमान सरकार में मंत्री हैं, गवाहों को सक्रिय रूप से प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी ने अदालत को बताया कि इस मामले की जांच पहले से सीबीआई कर रही है, लेकिन अब गवाहों पर असर डालने की कोशिश की जा रही है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को अगले दिन सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई। ( संबंधित खबर यहां पढ़ें)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रतापगढ़ और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी प्रतापगढ़ में 1.55 अरब रुपये की 54 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 41 सदर और 13 परियोजना विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र की है। इसके अलावा 2.25 अरब रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें सदर विधानसभा की 30 और विश्वनाथगंज विधानसभा की 15 परियोजनाएं शामिल हैं। देर शाम मुख्यमंत्री वाराणसी पहुंचेंगे।