{"_id":"5a311ea14f1c1b156b8bbf85","slug":"after-gujarat-elections-campaigning-ended-pm-modi-and-manmohan-singh-shaking-hands","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव प्रचार खत्म होते ही मिटे मोदी-मनमोहन के गिले-शिकवे, मिलाया हाथ, तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव प्रचार खत्म होते ही मिटे मोदी-मनमोहन के गिले-शिकवे, मिलाया हाथ, तस्वीरें
Wed, 13 Dec 2017 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Dec 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनावी प्रचार अभियान खत्म होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच के सारे गिले-शिकवे मिटते नजर आए हैं। यह वो मौका था जब दोनों दिग्गज नेता 13 दिसंबर 2001 संसद हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने संसद भवन पहुंचे थे। तस्वीरें आगे की स्लाइड्स पर देखिए...
2 of 5
इस दौरान पीएम मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी सारे भेदभाव मिटाकर बड़े स्नेह के साथ एक-दूसरे से मिलते नजर आए हैं। दरअसल, जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों दिग्गजों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया है। उस वक्त उनके साथ उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, कांग्रेस के नव-निर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सुमित्रा महाजन, लालकृष्ण आडवाणी सहित कई नेता मौजूद थे।
3 of 5
PM Modi, Manmohan Singh
बताते चलें कि हाल ही में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तल्ख आरोप-प्रत्यारोप के तीर चलाए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अपने एक बयान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के आवास पर एक मीटिंग का हवाला दिया है। साथ ही उन्होंने मनमोहन सिंह पर आरोप लगाया था कि वह इस मीटिंग में पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Modi, Manmohan Singh
पीएम के इस बयान के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आईना दिखाया था। उन्होंने कहा था कि वह मोदी द्वारा फैलाये जा रहे झूठ, भ्रामक प्रचार और अफवाह को सिरे से खारिज करते हैं। उन्होंने मोदी पर मर्यादा को तार-तार करने का आरोप लगाया हुए कहा था कि उन्हें मोदी जी के आचरण और शब्दों से भारी पीड़ा और दु:ख है।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं दूसरी तरफ इस दौरान एक तस्वीर में कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी बड़ी सादगी के साथ शिष्टाचार निभाते हुए भाजपा के भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सहारा देकर पीएम सहित सभी नेताओं से मिलवाते हुए नजर आए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।