सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Parliament social media becomes arena: Congress shares magazine article in response to BJP video

संसद के बाद सोशल मीडिया बना अखाड़ा: भाजपा के वीडियो के जवाब में कांग्रेस ने साझा किया लेख, जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Feb 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा में राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब का हवाला दिया, जिसका सत्तारूढ़ सांसदों ने विरोध किया, जिसके बाद से हंगामा मचा और सदन को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा और कांग्रेस आपस में भिड़ गए। पढ़ें रिपोर्ट-

After Parliament social media becomes arena: Congress shares magazine article in response to BJP video
किताब पर रार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एक टिप्पणी के सोशल मीडिया पर भी बवाल मच गया है। भारतीय जनता पार्टी ने जहां पूर्व सेना प्रमुख का एक वीडियो जारी किया है। वहीं, कांग्रेस ने एक पत्रिका का लेख साझा किया है। 
Trending Videos


कहां से शुरू हुआ विवाद?
पहले यह जानते हैं कि ताजा विवाद कहां से शुरू हुआ है। आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) एमएम नरवणे की किताब में लिखे संस्मरण का जिक्र किया। हालांकि सत्तारूढ पार्टी के सांसदों ने हंगामा किया और कहा कि संसद में ऐसी किताब का हवाला नहीं दिया जा सकता, जो प्रकाशित न हुई हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राज्यसभा में स्पैम कॉल, विदेश पलायन से जुड़े मुद्दे उठे; जानें किन मामलों पर हुई कार्रवाई की मांग

भाजपा ने क्या कहा?
भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ ही पार्टी ने लिखा, राहुल गांधी की शर्मनाक राजनीति। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने स्पष्ट रूप से कहा है- 'जमीन का एक इंच भी नहीं खोया है। हम ठीक वहीं हैं, जहां हम थे।' फिर भी अपनी झूठी कहानी को आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी ने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया और एक पूर्व सेना प्रमुख को अपनी गंदी राजनीति में घसीट लिया। वो भी एक ऐसी किताब के जरिये, जो अभी प्रकाशित भी नहीं हुई है। पार्टी ने कहा, जब राजनीतिक एजेंडा देश और उसकी सशस्त्र सेनाओं से ऊपर आ जाता है, तो यह एक घोर राष्ट्रविरोधी मानसिकता को उजागर करता है। 
 
  
ये भी पढ़ें: 'स्टालिन वोट मांगेंगे केवल विजय का सपना'; डीएमके ने विजय के बयान का उड़ाया मजाक; जानिए पूरा विवाद

कांग्रेस ने क्या कहा?
वहीं, कांग्रेस ने भी इसके जवाब में एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट लिखा। पार्टी ने एक पत्रिका के कुछ अंशों को साझा किया। इसके साथ ही लिखा- यह जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब 'फॉर स्टेट्स ऑफ डेस्टिनी' का वही हिस्सा है, जिसे विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उद्धृत (कोट) करना चाहते हैं। आखिर इस किताब में ऐसा क्या लिखा है कि मोदी सरकार घबरा रही है। आप खुद पढ़ लीजिए किताब का वह हिस्सा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed