SR in Assam: असम में एसआर-2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी, हटाए गए 2.43 लाख लोगों के नाम
विशेष पुनर्निरीक्षण (एसआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद असम में फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसमें कुल 2.49 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जो ड्राफ्ट मतदाता सूची की तुलना में 0.97 प्रतिशत कम हैं।
विस्तार
चुनाव आयोग ने मंगलवार को असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए विशेष पुनर्निरीक्षण (एसआर) 2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी की है, जिसमें 2.49 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी असम के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 2,52,01,624 थी, जो अंतिम सूची में घटकर 2,49,58,139 हो गई है यानी ड्राफ्ट रोल से 2.43 लाख नाम हटाए गए। इस अंतिम सूची में 1,24,82,213 पुरुष मतदाता, 1,24,75,583 महिला मतदाता, और 343 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
मतदाता सूची प्रक्रिया और सत्यापन
असम के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया, विशेष पुनर्निरीक्षण (एसआर) 2026 के लिए इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 27 दिसंबर 2025 को पब्लिश की गई थी। इससे पहले 22 नवंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक हाउस-टू-हाउस सत्यापन अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।
ये भी पढ़ें:- India-US डील खरगे का हमला: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता राष्ट्रीय हितों की बलि; मोदी सरकार ने किया विश्वासघात
मतदाता अपनी दावे और आपत्तियां 27 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दाखिल कर सकते थे। चुनाव आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्पेशल रिविजन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची सुनिश्चित की जा सके। यह सूची स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आधार है।
पश्चिम बंगाल के SIR से जुड़ा अपडेट
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के स्पेशल इंडियन रोल (SIR) की समयसीमा भी संशोधित की है। अंतिम प्रकाशन अब 14 फरवरी 2026 को होगा। इसका कारण व्यापक मतदाता गणना और मतदान केंद्रों का पुनर्गठन बताया गया है। पश्चिम बंगाल में बूथ लेवल अधिकारी 11 दिसंबर 2025 तक घर-घर सत्यापन पूरा कर चुके थे। ड्राफ्ट रोल 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित हुई थी और दावे और आपत्तियां 15 जनवरी 2026 तक स्वीकार की गई थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.