फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Force Chief Air Chief Marshal RKS Bhadauria on Rafale says Where Rafale will be stationed, enemies will be heavy there

वायुसेना प्रमुख भदौरिया ने कहा, राफेल जहां होगा तैनात, वहां दुश्मनों पर पड़ेगा भारी

Thu, 10 Sep 2020 12:00 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 10 Sep 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Air Force Chief Air Chief Marshal RKS Bhadauria on Rafale says Where Rafale will be stationed, enemies will be heavy there
Air Force Chief Air Chief Marshal RKS Bhadauria - फोटो : ANI

राफेल लड़ाकू विमान आज औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर अंबाला एयरबेस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, राफेल के वायुसेना में शामिल होने को लेकर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि राफेल जहां भी और जब भी तैनात होगा, वह दुश्मनों पर भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए राफेल को वायुसेना में शामिल करने का इससे उपयुक्त समय नहीं हो सकता था।

विज्ञापन


बता दें कि भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के बीच आज पांच राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल हो गए हैं। विमानों को वायुसेना में शामिल करने के लिए एयरबेस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली सहित चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, वायुसेनाध्यक्ष आरकेएस भदौरिया सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। राफेल के वायुसेना में शामिल होने से इसकी ताकत में इजाफा होगा। भारत ने लगभग चार साल पहले फ्रांस के साथ 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने को लेकर डील की थी। 

यह भी पढ़ें: वायुसेना में शामिल हुआ दुश्मनों का 'काल' राफेल, जानें इसकी खासियतें 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed