{"_id":"69b01a77eb68e481af0d37a1","slug":"air-india-orders-probe-into-video-of-former-cabin-crew-sitting-in-aircraft-cockpit-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एअर इंडिया के विमान के कॉकपिट में पूर्व कैबिन क्रू का वीडियो वायरल, एयरलाइन ने शुरू की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: एअर इंडिया के विमान के कॉकपिट में पूर्व कैबिन क्रू का वीडियो वायरल, एयरलाइन ने शुरू की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Air India: एअर इंडिया ने एक वीडियो को लेकर आंतरिक जांच शुरू की है, जिसमें एक पूर्व कैबिन क्रू सदस्य हवाई जहाज के कॉकपिट में बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एयरलाइन ने कहा कि जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला क्या है, पढ़िए रिपोर्ट-
एअर इंडिया
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
विस्तार
एअर इंडिया ने एक वीडियो को लेकर अंदरूनी जांच शुरू कर दी है। वीडियो में चालक दल (कैबिन क्रू) के एक पूर्व सदस्य को हवाज के कॉकपिट में बैठे दिखाया गया है। एअरलाइन में मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसे सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो की जानकारी है, जिसमें एअर इंडिया के एक पूर्व कैबिन क्रू को कॉकपिट में बैठा देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में वर्दी में कैबिन क्रू को हवाई जहाज के कॉकपिट पर बैठा दिखाया गया है और एक अन्य व्यक्ति कॉकपिट और बाहर दृश्य रिकॉर्ड कर रहा है। एक सूत्र ने कहा कि यह कैबिन क्रू का सदस्य पिछले महीने ही एयरलाइन छोड़ चुका है। एअर इंडिया ने कहा, हम वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं। हमने वीडियो से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पुष्टि के लिए आंतरिक जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: लोकसभा: 'जो नेहरू की आलोचना करते थे, वही अब उनका हवाला दे रहे', प्रियंका गांधी ने किरेन रिजिजू पर किया पलटवार
एयरलाइन ने यह भी कहा कि जांच जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि सभी सुरक्षा और संचालन संबंधी प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा सके। कैबिन क्रू को पायलट या कॉकपिट क्रू की सीट पर बैठने की अनुमति नहीं होती, खासकर जब विमान हवा में हो।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X