सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Said Rahul Gandhi policy is to lie say it loudly and repeat it again and again News In Hindi

Amit Shah: 'राहुल गांधी की नीति है झूठ बोलो, जोर से बोलो और बार-बार दोहराओ', अमित शाह ने क्यों कही ये बात?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराईकल Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 14 Feb 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

अमित शाह ने लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों-मछुआरों के हित 100% सुरक्षित किए। शाह ने यूपीए सरकार पर आरोप लगाया और 2029 में NDA की जीत का भरोसा जताया।

Amit Shah Said Rahul Gandhi policy is to lie say it loudly and repeat it again and again News In Hindi
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की तरफ से हालिया भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और केंद्र की नीतियों पर दिए बयान के बाद सियासत गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लिया और झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है। शाह ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौतों में किसानों और मछुआरों के हित पूरी तरह सुरक्षित किए गए हैं।

Trending Videos


उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी आरोप लगाया कि वह झूठ फैला रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा की एक रैली में शाह ने कहा कि राहुल गांधी रोजाना झूठ बोलने की नई परंपरा चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नीति है झूठ बोलो, जोर से बोलो और बार-बार दोहराओ। शाह ने कहा कि लेकिन लोग अब आपकी झूठ फैक्टरी को पहचान चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने किसानों-मछुआरों का हित सुरक्षित किया- शाह
इसके साथ ही शाह ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत अमेरिका के साथ हाल ही में हुए समझौते में किसानों और मछुआरों के हितों की 100 प्रतिशत सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले यूपीए सरकार के दौरान किसानों के हितों की अनदेखी हुई और उनका फायदा नहीं हुआ। इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी भरोसा जताया कि 2029 में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा-नेतृत्व वाली एनडीए सरकार केंद्र में सत्ता में आएगी।


ये भी पढ़ें:- Kumar Bhaskar Verma Bridge: असम में पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र पर 6-लेन पुल का किया उद्घाटन, जानिए क्यों है खास

कांग्रेस सरकार पर बोला तीखा हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुडुचेरी में आयोजित रैली में पुडुचेरी के तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि नारायणासामी की सरकार ने पुडुचेरी को गांधी परिवार के लिए एक एटीएम बना दिया था। उन्होंने खुलकर कहा कि पीजी और डिप्लोमा सीटों की नीलामी की गई और अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षित सीटें भी अमीरों को बेच दी गईं। उन्होंने कहा कि परिवहन माफियाओं को जनता को परेशान करने की पूरी आजादी दी गई थी।

ये भी पढ़ें:- सुखोई-30 से राफेल तक: असम हाईवे एयरस्ट्रिप पर वायुसेना का पराक्रम, चीनी सीमा के पास भारतीय वीरों ने दिखाया दम

शाह ने बताया पुडुचेरी को विकसित बनाने का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि पिछली पांच साल में कांग्रेस ने पुडुचेरी में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का माहौल बनाया था, लेकिन मोदी सरकार ने इसे बदलकर व्यवस्था और विकास की ओर ले जाया है। अब अगले पांच साल में पुडुचेरी को विकसित बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पहले पुडुचेरी के फैसले गांधी परिवार द्वारा दिल्ली से लिए जाते थे, अब यह निर्णय पुडुचेरी में ही लिए जाते हैं। अमित शाह ने पुडुचेरी में एनडीए, भाजपा और नेता रंगास्वामी के प्रति जनता के विश्वास की बात करते हुए कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को 44% वोट मिले थे, लेकिन इस बार गठबंधन 60% वोट पाने का लक्ष्य रखता है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा और समृद्धि को भी जनता के सामने रखा।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed