{"_id":"69c8f7e96d281a5d0a09496e","slug":"amit-shah-tough-stand-on-infiltration-in-assam-says-every-illegal-migrant-must-be-sent-back-sir-rahul-gandhi-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम में घुसपैठ पर अमित शाह का सख्त रुख, बोले- हर अवैध प्रवासी को वापस भेजना होगा; SIR पर कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम में घुसपैठ पर अमित शाह का सख्त रुख, बोले- हर अवैध प्रवासी को वापस भेजना होगा; SIR पर कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढेकियाजुली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार
अमित शाह ने चुनावी रैली में कहा, ''अगर भाजपा बोडोलैंड के युवाओं, आदिवासियों से बात कर सकती है, तो कांग्रेस क्यों नहीं कर पाई?'' उन्होंने कहा, "भाजपा के कारण असम आतंकवाद से मुक्त है; कांग्रेस शासन के दौरान गोलीबारी और बम विस्फोट होते थे; पिछले 10 वर्षों में कई दौर की बातचीत के बाद 10,000 युवाओं ने हथियार डाले और शांति कायम हुई।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में असम में घुसपैठ को रोका है, लेकिन यह काफी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक अवैध अप्रवासी को उनके देश वापस भेजा जाना चाहिए।
सोनितपुर जिले की ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कई राज्यों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि यह विरोध घुसपैठियों को बचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी एसआईआर का विरोध करके घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना विधानसभा में हंगामा: बीआरएस के 24 विधायक दो दिनों के लिए निलंबित, जानें क्या है पूरा विवाद
कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल
अमित शाह ने यह भी कहा कि असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं और उनसे इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया और पाकिस्तान से आए आतंकवादियों को देश में लोगों की हत्या के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
असम को घुसपैठिया-मुक्त बनाने का संकल्प
शाह ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट देने की अपील की ताकि हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर मुख्यमंत्री बनें और असम को घुसपैठिया-मुक्त बनाया जा सके, जिससे राज्य में शांति और विकास सुनिश्चित हो। उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार ने असम में घुसपैठ रोकी है, लेकिन यह तब तक पूरा नहीं होगा जब तक हर अवैध अप्रवासी को वापस नहीं भेजा जाता।
ये भी पढ़ें: असम चुनाव: खरगे ने कांग्रेस की पांच गारंटियों का किया एलान, महिलाओं को मासिक मदद और 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा
असम में तीसरी बार बनने जा रही भाजपा सरकार
केंद्रीय गृह मंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आप सभी से तहे दिल से माफी मांगता हूं क्योंकि खराब मौसम के कारण मेरा हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका और मुझे लगभग दो घंटे की देरी हो गई। रास्ते में मैं अशोक जी से बार-बार पूछता रहा कि क्या सभा अभी भी वैसी ही है। मुझे बताया गया कि एक भी कुर्सी खाली नहीं थी और लोग सड़कों के किनारे तक बैठे हुए थे। आज की सभा इस बात का सबूत है कि भाजपा असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।"
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन