सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Babus and other staff members will parade in CRPF, pictures of their marching will be posted on sector groups

CRPF: सीआरपीएफ में 'बाबू' और दूसरे स्टाफ कर्मी करेंगे परेड, सेक्टर समूहों पर पोस्ट होंगी 'कदमताल' की तस्वीरें

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 03 Aug 2025 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बल के क्षेत्रीय कार्यालयों, सेक्टर कार्यालयों और ग्रुप केंद्रों में जितने भी वर्दीधारी मंत्रालयिक या ऐसी ही दूसरी शाखाओं में तैनात कार्मिक हैं, उन्हें ग्रुप केंद्र पर महीने में कम से कम एक बार साप्ताहिक परेड में भाग लेने का निर्देश दिया गया है।

Babus and other staff members will parade in CRPF, pictures of their marching will be posted on sector groups
सीएपीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' में अब वर्दीधारी 'बाबू' यानी मिनिस्ट्रियल स्टाफ और दूसरे कार्मिक जैसे संचार, सिग्नल व अस्पताल में तैनात स्टाफ, इन सबको अब परेड करनी होगी। बल के क्षेत्रीय कार्यालयों, सेक्टर कार्यालयों और ग्रुप केंद्रों में जितने भी वर्दीधारी मंत्रालयिक या ऐसी ही दूसरी शाखाओं में तैनात कार्मिक हैं, उन्हें ग्रुप केंद्र पर महीने में कम से कम एक बार साप्ताहिक परेड में भाग लेने का निर्देश दिया गया है। ये कार्मिक जब परेड करेंगे तो इनकी तस्वीरों भी ली जाएंगी। उन तस्वीरों को बिना कोई देरी किए संबंधित सेक्टर समूहों पर पोस्ट किया जाएगा।  



सूत्रों के मुताबिक, लगभग एक दशक पहले भी ऐसा ही आदेश जारी हुआ था। हालांकि उस पर ज्यादा दिन तक अमल नहीं हो सका। उसके बाद किसी ने उस आदेश पर गौर नहीं किया। अब दोबारा से सीआरपीएफ में अतिरिक्त महानिदेशक 'प्रशिक्षण' ने परेड करने का स्थायी आदेश जारी किया है। संचार, सिग्नल, मंत्रालयिक और अस्पताल में तैनात स्टाफ, परेड में हिस्सा नहीं लेते थे। अब नए आदेशों में कहा गया है कि ग्रुप केंद्रों पर प्रत्येक सोमवार/बुधवार को ऐसी परेड आयोजित करनी चाहिए। इस परेड में ऊपर वर्णित कर्मचारियों की एक-चौथाई संख्या, बारी-बारी से भाग ले। परेड में सभी कार्मिक हिस्सा ले रहे हैं या नहीं, इसकी समीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड की समीक्षा एडीजी/आईजी/जीसीओ रेंज यानी डीआईजी द्वारा बारी-बारी से की जाएगी। सीआरपीएफ मुख्यालय की नजर, इस परेड पर रहेगी। परेड संचालन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी कार्मिक इसमें भाग लें। उन्हें हर महीने, परेड की रिपोर्ट, प्रशिक्षण निदेशालय को प्रस्तुत करनी होगी। एडीजी प्रशिक्षण, ग्रुप केंद्र दिल्ली में निदेशालय और दिल्ली स्थित अन्य कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मियों के लिए परेड का समान रोस्टर तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूपी: निरस्त होंगे 50 से ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों के विलय संबंधी आदेश, अब नए तरीके से शुरू होगी तबादले की प्रक्रिया

सीआरपीएफ के सभी संगठन जैसे वीआईपी सुरक्षा व आरएएफ आदि अपने कर्मियों के लिए समान परेड आयोजित करेंगे। परेड समापन के बाद सभी इकाइयों द्वारा एडीजी प्रशिक्षण को समेकित विवरण प्रस्तुत करना होगा। बल मुख्यालय के शीर्ष अधिकारी, जब भी ग्रुप सेंटर या दूसरे प्रतिष्ठान का दौरा करें तो वे रात्रि विश्राम स्टेशनों पर उक्त परेड की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed