फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Balasore ATM theft Odisha ATM robbery Thar SUV ATM theft ATM cash heist Odisha crime news

फिल्मी स्टाइल में चोरी: ओडिशा में थार से चोर उखाड़ ले गए पूरा एटीएम, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

Sun, 12 Jul 2026 03:16 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 12 Jul 2026 03:16 AM IST
सार

ओडिशा के बालासोर जिले में चोरों ने थार एसयूवी की मदद से एटीएम मशीन को रस्सी से बांधकर उखाड़ लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसमें रखा कैश लूट लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Balasore ATM theft Odisha ATM robbery Thar SUV ATM theft ATM cash heist Odisha crime news
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ओडिशा के बालासोर जिले में चोरों ने शनिवार तड़के एक एटीएम को उखाड़ लिया। मामले में चोरों ने एटीएम मशीन को अपनी थार गाड़ी से रस्सी के सहारे बांधा और उसे खींचकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद वे मशीन में रखा सारा कैश लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना खैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब दो बजे एक काली थार गाड़ी में पांच से अधिक लोग एटीएम पर पहुंचे। उन्होंने पहले एटीएम का ताला तोड़ा, फिर मशीन को उखाड़कर रस्सी से अपनी गाड़ी के पीछे बांध दिया और उसे खींचते हुए एक सुनसान जगह पर ले गए।
विज्ञापन


सड़क पर फेंकी खाली मशीन
चोरों ने सुनसान जगह पर ले जाकर एटीएम मशीन को तोड़ दिया। उन्होंने मशीन के अंदर रखा सारा कैश निकाल लिया और क्षतिग्रस्त मशीन को सड़क के बीच में ही छोड़कर भाग गए। एटीएम से कुल कितनी नकदी लूटी गई है, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सीसीटीवी फुटेज से इस चोरी की पूरी कहानी साफ होती है। फुटेज के अनुसार, रात 2:14 बजे एक गहरे रंग की एसयूवी एटीएम के सामने आकर रुकती है। गाड़ी से कई लोग भारी रस्सी लेकर उतरते हैं। वे रस्सी का एक सिरा गाड़ी के पीछे और दूसरा सिरा एटीएम मशीन से बांध देते हैं। इसके बाद गाड़ी तेजी से आगे बढ़ती है, जिससे मशीन खड़कर बाहर आ जाती है और उसके टुकड़े सड़क पर बिखर जाते हैं। रात 2:17 बजे तक चोर गाड़ी में बैठकर वहां से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तेलंगाना: दिल दहला देने वाली वारदात, जमानत मिलते ही दुष्कर्म के आरोपी ने कर दी पीड़िता समेत 6 की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में आक्रोश और पुलिस की जांच
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में चोरी और डकैती की कई घटनाएं हुई हैं। निवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर खैरा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त एटीएम को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि गाड़ी और उसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed