फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad indian student missing in Finland for over two months found dead police family

Finland: फिनलैंड में दो महीने से लापता हैदराबाद के छात्र का मिला शव, परिवार ने मौत को बताया संदिग्ध

Sun, 12 Jul 2026 04:08 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 12 Jul 2026 04:08 AM IST
सार

फिनलैंड में मई से लापता हैदराबाद के 18 वर्षीय छात्र मणिदीप रेड्डी का शव हेलसिंकी के समुद्र से मिलने की जानकारी भारतीय दूतावास ने उनके परिवार को दी है। मणिदीप एलयूटी यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और उन्हें आखिरी बार 5 मई को हेलसिंकी में देखा गया था। परिवार और उनके वकील ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Hyderabad indian student missing in Finland for over two months found dead police family
फिनलैंड में भारतीय छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिनलैंड में मई से लापता हैदराबाद के 18 वर्षीय छात्र मणिदीप रेड्डी का शव हेलसिंकी के समुद्र से बरामद हुआ है। यह जानकारी फिनलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने छात्र के परिजनों को ईमेल के जरिए दी। परिवार के वकील केएलबी कुमार ने शनिवार को बताया कि भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को भेजे ईमेल में कहा है कि फिनलैंड के अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया है कि मणिदीप रेड्डी का शव हेलसिंकी के समुद्र में मिला है।
विज्ञापन


मणिदीप रेड्डी फिनलैंड के लैपीनरांटा-लाहेती यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एलयूटी यूनिवर्सिटी) के लाहेती परिसर में सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। वह लाहेती के रितानिमेनकातु इलाके में रहते थे।
विज्ञापन


परिवार ने संदिग्ध मौत पर उठाए सवाल
वकील कुमार ने बताया कि मणिदीप को आखिरी बार 5 मई को हेलसिंकी के एक मॉल में देखा गया था। उन्होंने कहा कि परिवार और वह, दोनों इस मामले को संदिग्ध मौत मानते हैं। कुमार ने आरोप लगाया कि फिनलैंड सरकार इस पूरे मामले को सामान्य मौत बताकर कई तथ्यों को जानबूझकर छिपा रही है। उनका यह भी दावा है कि मामले की ठीक से जांच नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमारे मन में कई सवाल हैं। दो महीने बाद शव मिला है। हमें पूरा संदेह है कि यह सामान्य नहीं, बल्कि संदिग्ध मौत का मामला है।" उन्होंने कहा कि मणिदीप के माता-पिता गहरे सदमे में हैं और उन्हें आशंका है कि 5 मई को ही उनके बेटे के साथ कुछ हुआ था।

फिनलैंड पुलिस ने नहीं दी जानकारी
कुमार ने केंद्र सरकार से मांग की कि मणिदीप के माता-पिता को फिनलैंड जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे वहां जाकर मामले की जानकारी ले सकें और बेटे का शव देख सकें। उन्होंने कहा, "हम मांग करते हैं कि इस मौत की निष्पक्ष और विस्तृत जांच हो। फिनलैंड के अधिकारियों को यह पता लगाना चाहिए कि छात्र किन परिस्थितियों में लापता हुआ और उसकी मौत कैसे हुई।" कुमार का दावा है कि फिनलैंड पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद शुरुआत में परिवार को जांच से जुड़ी कुछ जानकारी दी गई थी, लेकिन 29 मई के बाद अधिकारियों ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया।


मणिदीप के पिता गुज्जा मुथ्यम रेड्डी ने 19 जून को बताया था कि उनके बेटे के दिल्ली निवासी एक मित्र ने उनके अनुरोध पर फिनलैंड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 29 मई के बाद फिनलैंड के अधिकारियों और परिवार के बीच पूरी तरह से संपर्क टूट गया। कई ईमेल, फोन कॉल और लगातार प्रयासों के बावजूद अधिकारियों ने न तो उनकी किसी कॉल या ईमेल का जवाब दिया और न ही जांच की प्रगति या उनके बेटे के बारे में कोई नई जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed