Bengal Polls: राहुल गांधी के पश्चिम बंगाल रैली से पहले विवाद, कांग्रेस ने TMC पर लगाया हैलीपैड तोड़ने के आरोप
राहुल गांधी के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले रायगंज में हेलीपैड तोड़फोड़ मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि रैली तैयारी रोकने की कोशिश की गई है।
विस्तार
पश्चिम बंगाल में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्यभर की सियासत में गर्माहट सातवें आसमान पर पहुंच गया है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आगामी पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ये विवाद राहुल गांधी की रैली से पहले उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में हेलीपैड को लेकर खड़ा हुआ है। जहां कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ कर इसे नुकसान पहुंचाया।
मामले में कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रविवार रात हेलीपैड को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे राहुल गांधी की रैली की तैयारियों में बाधा डालने की कोशिश हुई। पार्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस उम्मीदवार मोहित सेनगुप्ता ने कहा कि यह जानबूझकर किया गया हमला है ताकि राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रभावित हो सके।
ये भी पढ़ें:- West Asia Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे 15 भारतीय जहाज, सुरक्षित वापसी के लिए सरकार सक्रिय
तृणमूल कांग्रेस का पलटवार
हालांकि दूसरी ओर कांग्रेस के आरोपों के बाद अब टीएमसी ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि यह आरोप झूठे हैं और कांग्रेस खुद ही माहौल खराब करने के लिए ऐसे दावे कर रही है।
ये भी पढ़ें:- Gujarat: 'तकनीक बढ़ेगी, लेकिन इंसानियत ही असली इलाज', मेडिकल क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर राष्ट्रपति मुर्मू
अब क्या हो रहा है मौके पर?
इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हेलीपैड को फिर से ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है ताकि रैली तय समय पर हो सके। यह रैली रायगंज के स्टेडियम ग्राउंड में दोपहर 12 बजे होनी है। बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार को मालदा और मुर्शिदाबाद में भी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। ऐसे में रैली से पहले इस घटना ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, जबकि प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
