शाजिया का आरोप, जामिया में 'तीन तलाक' पर बोलने से मुझे रोका गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाजिया का आरोप है कि बीजेपी नेता होने की वजह से उन्हें जामिया में आने से रोका गया। बताया जा रहा है कि शाजिया तीन तलाक पर लेक्चर देने लिए यूनिवर्सिटी में आने वालीं थी, लेकिन उन्हें वाइस चांसलर ने रोक दिया।
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की ओर से बयान आया कि अगर शाजिया वहां लेक्चर देने आती थीं तो माहौल बिगड़ जाएगा। इस पर शाजिया की ओर से कहा गया कि वे वहां पर कांग्रेस का भ्रष्टाचार उजागर करने भी रही थीं पर उन्हें बोलने की आजादी नहीं दी गई।
BJP leader Shazia Ilmi claims she was not allowed to speak at a seminar in Jamia University on the issue of Triple Talaq pic.twitter.com/wGvGtYAdYC
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
उमर को देश के टुकड़े करने की आजादी पर मुझे बोलने से रोका
बोलने की आजादी पर चल रही लड़ाई के बीच शाजिया ने सवाल किया कि मेरी बोलने की आजादी पर हमला हुआ है और इसकी लड़ाई लड़ने वाले अब चुप क्यों हैं?
शाजिया ने कहा कि उमर खालिद को देश के दो टुकड़े करने की आजादी है, लेकिन सामाजिक मुद्दे पर बोलने की हक मुझे नहीं दिया गया। शाजिया के साथ ये घटना ठीक उसी समय बाहर आई है, जब दिल्ली के रामजस कॉलेज में खालिद के लेक्चर को रद्द करने पर विवाद उठा हुआ है।
There was lot of pressure on the organizers, those against felt that if I speak there then will be disturbance in the campus:Shazia Ilmi
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017