सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Nishikant Dubey Over Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's GenZ post

BJP: निशिकांत का आरोप- गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं राहुल, Gen-Z आंदोलन हुआ तो देश छोड़कर भागेंगे विपक्षी नेता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 19 Sep 2025 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

BJP: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह जेन-जेड को भड़का कर भारत में गृहयुद्ध शुरू करना चाहते हैं और सोरोस फाउंडेशन के साथ मिलकर देश को बांटने की साजिश रच रहे हैं। दुबे ने कहा कि अगर जेन जेड फिर से आंदोलन करता है तो भाजपा उसका समर्थन करेगी।

BJP MP Nishikant Dubey Over Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's GenZ post
निशिकांत दुबे। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जेन जेड को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं और सोरोस फाउंडेशन के साथ मिलकर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अगर जेन-जेड उठ खड़ा हुआ, तो कांग्रेस और उसके साथी दलों को देश छोड़कर भागना पड़ेगा। 
loader


निशिकांत दुबे ने कहा, जेन-जेड का मतलब अगली पीढ़ी, युवा और अपने देश के बारे में कैसे फैसला लेना चाहते हैं और सरकार बदलना चाहते हैं। जेन जेड भारत में पहले ही भारत में ऐसा कर चुका है। अन्ना और अरविंद हजारे का आंदोलन जेन-जेड का ही नतीजा था। निर्भया कांड के दौरान 2013 में एक लाख लोग सड़कों पर थे, लेकिन भाजपा ने हिंसा को न भड़काने का फैसला किया। राहुल गांधी नेपाल और बांग्लादेश में जो हुआ, राहुल गांधी उससे खुद को जोड़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: सीट बंटवारे पर इंडिया ब्लॉक में घमासान: दीपंकर बोले- पिछले चुनाव से सबक ले कांग्रेस, लचीलापन दिखाए राजद

हम पर पिछले 11 वर्षों में नहीं लगा किसी घोटाले का आरोप: निशिकांत दुबे
उन्होंने आगे कहा, दोनों जगहों पर जेन-जेड आंदोलन भाई-भतीजावाद और परिवारवाद के खिलाफ था। परिवारवाद कहा हैं? यह दशकों से गांधी परिवार में है। अगर वह जेन-जेड को भड़काना चाहते हैं, तो मैं राहुल गांधी के साथ हूं। पूरी कांग्रेस पार्टी को देश से फरार होना पड़ेगा। नेपाल और बांग्लादेश में जेन-जेड भ्रष्टाचार के खिलाफ था। यहां सभी घोटाले कांग्रेस ने किए हैं। पिछले 11 वर्षों में हम पर किसी घोटाले का आरोप नहीं लगा है। जेन-जेड संविधान में संशोधन की मांग कर रहा है। बांग्लादेशी जेन-जेड एक इस्लामी राष्ट्र बनाना चाहता था और नेपाली जेन-जेड एक हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, लेकिन अगर जेन-जेड हिंदू राष्ट्र की मांग करे, तो आप क्या करेंगे? सिर्फ कांग्रेस ही नहीं उनके सहयोगी दल भी वंशवादी हैं। राहुल गांधी भारत में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें: 'रैली से संपत्ति को नुकसान हुआ तो करनी होगी भरपाई...', अदालत ने सरकार को नियम बनाने के दिए निर्देश

'भाजपा जेन-जेड आंदोलन के साथ...'
उन्होंने आगे आरोप लगाया, उसी गृहयुद्ध का इस्तेमाल करके राहुल गांधी के दादा (देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल) नेहरू ने देश का बंटवारा किया था। वह सोरोस फाउंडेशन के साथ मिलकर देश को बांट रहे हैं। भाजपा जेन-जेड के साथ खड़ी है। कांग्रेस और उसके सहयोगी देश छोड़कर भागते नजर आएंगे। भाजपा सांसद ने आगे कहा, हम जेन-जेड आंदोलन के साथ हैं। हम इसे रोकने की बात नहीं कर रहे हैं। भाजपा में कोई भी डरता नहीं है। केजरीवाल जेन-जेड आंदोलन की वजह सत्ता में आए। बाद में उन्होंने भ्रष्ट कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव और स्टालिन के साथ समझौता किया और यूपीए के साथ लोकसभा चुनाव लड़ा। निर्भया कांड के दौरान जेन-जेड आंदोलन हुआ था। अगर जेन-जेड आंदोलन फिर से होता है तो भाजपा उस आंदोलन का समर्थन करेगी। 

उन्होंने कहा, इन भ्रष्ट, परिवारवादी नेताओं को 140 करोड़ लोगों में अपने परिवार के अलावा कोई नजर नहीं आता। पिछले डेढ़ साल से नमो ऐप पर एक पूरा अभियान चल रहा है और प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि हम पढ़े-लिखे युवाओं को राजनीति में लाना चाहते हैं। उन्हें राजनीतिक कार्यकर्ता बनाना चाहते हैं। हम इस आंदोलन को और तेज करेंगे। ये सब लोग राहुल गांधी, अखिलेश, स्टालिन, ममता, लालू या तेजस्वी यादव देश छोड़ते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed