सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF Second cadre review of ministerial staff 4497 posts approved reduction in the post of Havaldar

BSF: मिनिस्ट्रियल स्टाफ का दूसरा कैडर रिव्यू, 4497 पद मंजूर, पहली बार डीसी के 21 पद, हवलदार के पदों में कटौती

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 12 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

बीएसएफ मिनिस्ट्रियल कैडर के दूसरे रिव्यू को मंजूरी मिली। पहली बार डिप्टी कमांडेंट के 21 पद स्वीकृत हुए। सहायक कमांडेंट 101, इंस्पेक्टर 514, एसआई 1024 और एएसआई 1402 पद बरकरार रहे, जबकि हवलदार मिनिस्ट्रियल के 143 पद घटाए गए। कुल 4497 पद मंजूर।

BSF Second cadre review of ministerial staff 4497 posts approved reduction in the post of Havaldar
बीएसएफ में मिनिस्ट्रियल स्टाफ के दूसरे कैडर रिव्यू को मंजूरी
विज्ञापन

विस्तार

देश की पहली रक्षा पंक्ति 'सीमा सुरक्षा बल' (बीएसएफ) में मिनिस्ट्रियल स्टाफ के दूसरे कैडर रिव्यू को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने मंजूरी दे दी है। बीएसएफ के मिनिस्ट्रियल पदों में अभी तक डिप्टी कमांडेंट का कोई पद नहीं था। पहली बार कैडर रिव्यू में डीसी के 21 पदों को मंजूरी दी गई है। गृह मंत्रालय ने हवलदार 'मिनिस्ट्रियल' के 143 पदों में कटौती कर दी है। व्यय विभाग ने इस प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। 

Trending Videos

बीएसएफ में मौजूदा समय में डिप्टी कमांडेंट (मिनिस्ट्रियल, लेवल 11) का कोई भी पद स्वीकृत नहीं था। मिनिस्ट्रियल कैडर (ग्रुप ए, बी एंड सी) के दूसरे कैडर रिव्यू के तहत अब बीएसएफ के आग्रह पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा डीसी (मिनिस्ट्रियल, लेवल 11) के 28 पद स्वीकृत करने का प्रपोजल भेजा गया था। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 21 पदों को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक कमांडेंट (मिनिस्ट्रियल) के 122 पद थे। फिलहाल ये सभी पद भरे हुए हैं। गृह मंत्रालय ने इन पदों में कटौती करते हुए 113 पदों का प्रपोजल व्यय विभाग के पास भेजा था। व्यय विभाग ने सहायक कमांडेंट (मिनिस्ट्रियल, लेवल 10) के 101 पदों को मंजूरी दी है। इंस्पेक्टर (मिनिस्ट्रियल, लेवल 7) के मौजूदा समय में 514 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 492 पद भरे हुए हैं। गृह मंत्रालय ने इन पदों में इजाफा करते हुए 567 पदों का प्रपोजल भेजा था। व्यय विभाग ने इन पदों में बढ़ोतरी न करते हुए 514 की संख्या को बरकरार रखा है। 

वर्तमान में एसआई (मिनिस्ट्रियल, लेवल 6) के 1024 पद स्वीकृत हैं। ये सभी पद भरे हुए हैं। गृह मंत्रालय के प्रपोजल में इन पदों को बढ़ाने की सिफारिश की गई थी। 66 नए पदों को मंजूरी देने की बात कही गई, लेकिन व्यय विभाग ने मौजूदा पदों में बढ़ोतरी करने से इनकार कर दिया। एएसआई (मिनिस्ट्रियल, लेवल 5) में 1402 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 1398 पद भरे हुए हैं। कैडर रिव्यू में 1407 पद किए जाने की सिफारिश की गई। व्यय विभाग ने 1402 पदों को ही मंजूरी दी है। 

हवलदार (मिनिस्ट्रियल, लेवल 4) में 1578 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 1278 पद भरे हुए हैं। गृह मंत्रालय ने इन पदों में 143 पदों की कटौती करते हुए 1435 पद किए जाने की सिफारिश की थी। व्यय विभाग ने इस सिफारिश को मान लिया है। कुल मिलाकर गृह मंत्रालय ने 4640 पदों को मंजूरी दिए जाने की सिफारिश की थी। व्यय विभाग ने इनमें से 4497 पदों को मंजूरी दी है। यानी 143 पदों की कटौती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed