{"_id":"68904620e40af765f40e2ca3","slug":"chain-snatching-congress-mp-r-sudha-was-robbed-in-delhi-she-wrote-a-letter-to-the-hm-and-complained-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chain Snatching: दिल्ली में कांग्रेस महिला सांसद के साथ लूट की वारदात, गृहमंत्री को चिट्ठी लिखकर की शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chain Snatching: दिल्ली में कांग्रेस महिला सांसद के साथ लूट की वारदात, गृहमंत्री को चिट्ठी लिखकर की शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:03 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद के साथ दिल्ली में लूट
- फोटो : X @AdvtSudha
विज्ञापन
तमिलनाडु के मयिलादुथुरै लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद आर. सुधा के साथ आज सुबह दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में लूट की वारदात हुई। उन्होंने बताया कि पोलैंड एम्बेसी के पास उनकी सोने की चेन छीन ली गई और इस दौरान उन्हें चोट भी लगी है। सांसद आर. सुधा ने इस घटना की जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दी है।
यह भी पढ़ें - Supreme Court: राहुल गांधी से अदालत ने पूछा- आपको कैसे पता है की चीन ने भारत की जमीन हड़पी? ऐसे बयानों से बचें
उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि दिल्ली जैसे वीआईपी इलाके में इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने गृहमंत्री से अनुरोध किया है कि अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देश दिए जाएं।
बेहद सुरक्षित इलाके में वारदात से मचा हड़कंप
यह वारदात राजधानी के सुरक्षित माने जाने वाले चाणक्यपुरी इलाके में हुई, जहां कई देशों के दूतावास मौजूद हैं। इस मामले में पुलिस ने बताया कि सुधा, जो इलाके के तमिलनाडु भवन में रहती हैं, सुबह की सैर पर निकली थीं, तभी अज्ञात लोगों ने उनकी सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें - Shibu Soren: 'गरीबों और आदिवासियों की मजबूत आवाज थे शिबू सोरेन', झामुमो संस्थापक के निधन पर बोले पीएम मोदी
तमिलनाडु भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आरोपियों का पता लगाने और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए कई पुलिस टीमों को तैनात किया गया है।' पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात कर रही है और घटना के समय इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Trending Videos