सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chargesheet filed in Kolkata teacher recruitment scam, CBI said Parth had taken bribe from many people

CBI: पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने 1000 लोगों से ली थी घूस, शिक्षक भर्ती घोटाले में 40 पेज का आरोपपत्र दाखिल

अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 28 Dec 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। सीबीआई के अनुसार अनुसार पार्थ ने अपने करीबियों के साथ मिलकर 1,000 से अधिक नौकरी चाहने वालों से घूस ली थी।

Chargesheet filed in Kolkata teacher recruitment scam, CBI said Parth had taken bribe from many people
पार्थ चटर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। इसके अनुसार, पार्थ ने अपने करीबियों के साथ मिलकर 1,000 से अधिक नौकरी चाहने वालों से घूस ली थी। एजेंसी ने शुक्रवार को पार्थ और दो अन्य आरोपियों अयान शील, संतु गांगुली के खिलाफ बैंकशाल कोर्ट में 40 पेज का आरोपपत्र दाखिल किया।
Trending Videos


सीबाआई सूत्रों का बयान
वहीं इस मामले में सीबीआई सूत्रों के अनुसार, आरोपपत्र में यह उल्लेख किया गया है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई सबूत मिले हैं। पूर्व मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में दो साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं। उन्होंने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में सशर्त जमानत मिल चुकी है लेकिन जमानत अभी तक लागू नहीं की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


54 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी
इसी से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पार्थ चटर्जी सहित 54 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले, पार्थ ने ईडी के मामले से जमानत की मांग की थी। नियमों के अनुसार, जो लोग जमानत देने की अर्जी पहले देंगे, उनके खिलाफ आरोप तय करने की  सुनवाई पहले की जाएगी। अब तक कुल 11 लोग ईडी के मामले से जमानत की मांग के लिए अदालत में अर्जी दे चुके हैं।

ईडी ने दो साल पहले दो फ्लैट से बरामद किए थे रुपये, सोना
गौरतलब है कि जुलाई 2022 में ईडी ने तलाशी के दौरान अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट से 50 करोड़ रुपये, सोने के आभूषण व विदेशी मुद्रा जब्त की थी। ईडी ने कोर्ट में यह भी कहा कि एक और मुख्य आरोपी सुजयकृष्ण भद्र के साथ पार्थ चटर्जी, प्राथमिक शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य, पूर्व टीएमसी नेता शांतनु बंद्योपाध्याय और कुंतल घोष के लेनदेन के सुबूत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed