सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sunetra Pawar to file nomination for Baramati assembly bypoll on Apr 6

बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को भरेंगी नामांकन, बड़े नेताओं की मौजूदगी की तैयारी

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Fri, 03 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Sunetra Pawar to file nomination for Baramati assembly bypoll on Apr 6
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नामांकन से पहले बारामती में एक जनसभा भी आयोजित की जाएगी।

Trending Videos


यह उपचुनाव उनके पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री  अजित पवार के निधन के बाद हो रहा है, जिनकी इस साल 28 जनवरी को बारामती एयरस्ट्रिप के पास एक विमान दुर्घटना में चार अन्य लोगों के साथ मौत हो गई थी। बारामती सीट पर अजित पवार का लंबे समय तक दबदबा रहा है। वे यहां से आठ बार विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भी मौजूद रहने की संभावना है। 2019 के विधानसभा चुनाव में अजित पवार ने रिकॉर्ड 1.65 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी, जबकि 2024 में भी उन्होंने एक लाख से ज्यादा वोटों से सीट बरकरार रखी थी।

दिलचस्प बात यह है कि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) ने इस उपचुनाव में उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है, लेकिन उसकी सहयोगी कांग्रेस ने साफ किया है कि चुनाव को एकतरफा नहीं होने दिया जाएगा। बारामती के अलावा, अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले की राहुरी सीट पर भी 23 अप्रैल को उपचुनाव होगा, जो भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन के कारण खाली हुई है। दोनों सीटों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

सुनेत्रा पवार का राजनीतिक सफर
सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें 26 फरवरी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया था। वह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed