सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress releases 27 candidates list tamil nadu assembly elections

तमिलनाडु का सियासी रण: कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची, प्रदेश अध्यक्ष श्रीपेरंबुदूर से ठोकेंगे ताल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 03 Apr 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के सेल्वपेरुन्थागाई को ऐतिहासिक श्रीपेरंबुदूर सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कृष्णागिरी से पूर्व सांसद डॉक्टर ए चेल्ला कुमार को टिकट देकर चुनावी मैदान को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

congress releases 27 candidates list tamil nadu assembly elections
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ीं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के सियासी रण में राजनीतिक दलों ने अपनी गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी सूबे में अपने 27 उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से जारी इस सूची में कई दिग्गजों पर भरोसा जताया गया है, तो वहीं कुछ नए समीकरणों को भी साधने की कोशिश की गई है। इस सूची के सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया है।
Trending Videos


प्रदेश अध्यक्ष के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस की इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सेल्वपेरुन्थागाई का है। पार्टी ने इस कद्दावर नेता को श्रीपेरंबुदूर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। पार्टी ने इस कद्दावर नेता को श्रीपेरंबुदूर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। श्रीपेरंबुदूर सीट न सिर्फ कांग्रेस के लिए भावनात्मक रूप से बेहद खास रही है, बल्कि सेल्वपेरुन्थागाई का यहां से लड़ना पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने वाला कदम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के खुद चुनाव मैदान में उतरने से पार्टी ने यह साफ संदेश दे दिया है कि वह इस बार तमिलनाडु में पूरी ताकत झोंकने के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बजट सत्र विस्तार पर रार: कांग्रेस बोली- संसद का दुरुपयोग कर रही सरकार, राज्यों में विधानसभा चुनाव की दी दलील
 
क्रमांक उम्मीदवार का नाम विधानसभा क्षेत्र आरक्षित सीट
1 दुरई चंद्रशेखर पॉन्नेरी अनुसूचित जाति
2 JMH आसान मौलाना वेलाचेरी -
3 के सेल्वपेरुन्थगई श्रीपेरुम्बुदुर अनुसूचित जाति
4 एएम मुनिरत्नम शोलिंगुर -
5 आर कुप्पू सामी उथंगराई अनुसूचित जाति
6 डॉ. ए. चेल्ला कुमार कृष्णगिरि -
7 जीकेएम तमिल कुमारन पेन्नागरम -
8 एस.के. अर्थनारी अत्तूर अनुसूचित जाति
9 गोपिनाथ पलानीयप्पन ईरोड (पूर्व) -
10 बी. रामचंद्रन ऊधगमंडलम -
11 के.पी. सूर्या प्रकाश कवुंडमपालयम -
12 एम.वी. श्रीनिथि नायडू सिंगनल्लूर -
13 मिस वीचू लेनिन प्रसाद थुरैयूर अनुसूचित जाति
14 ए.एस. चंद्रशेखरन कुड्डालोर -
15 जमाल यूनुस मोहम्मद मयिलाडुतुरी -
16 टी. रामा चंद्रन अरंथांगी -
17 एस. मंगुडी करैकुडी -
18 टी. सरवण कुमार उसीलमपट्टी -
19 गणेशन अशोकन सिवकासी -
20 रामा करुमानिक्कम तिरुवदाना -
21 एस. ऊर्वशी अमीरथराज श्रीवैकुंटम -
22 संगई गणेशन शंकरनकोविल अनुसूचित जाति
23 वी.पी. दुरई अंबासमुद्रम -
24 रूबी मनोहरन नंगुनेरी -
25 डॉ. थरागई कुथबर्ट कोलाचेल -
26 टी.टी. प्रवीण विलावनकोड -
27 एडवोकेट एस. राजेश कुमार किल्लियूर -


पूर्व सांसद डॉ. ए चेल्ला कुमार कृष्णागिरी से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस की इस सूची में दूसरा बड़ा नाम पूर्व सांसद डॉक्टर ए चेल्ला कुमार का है। पार्टी ने उन्हें कृष्णागिरी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। चेल्ला कुमार की गिनती क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में होती है। जनता के बीच उनकी अपनी एक मजबूत पकड़ है।

गठबंधन और सहयोगियों की नजर
तमिलनाडु में कांग्रेस परंपरागत रूप से डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा रही है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से घोषित किए गए इन 27 चेहरों पर न सिर्फ पार्टी के समर्थकों की, बल्कि विरोधी खेमे की भी पैनी नजरें हैं। जानकारों का मानना है कि पार्टी ने अपनी इस लिस्ट में क्षेत्रवार जातीय समीकरणों और जिताऊ फैक्टर को ध्यान में रखकर ही उम्मीदवारों का चयन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed