सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chirag paswan on 4 feb lok sabha chaos opposition behavior rahul gandhi trade deal

Chirag Paswan: 'संसद में उस दिन कुछ भी हो सकता था...', 4 फरवरी के हंगामे पर चिराग पासवान ने बताई आंखों देखी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 12 Feb 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक इंटरव्यू में विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान चिराग पासवान ने 4 फरवरी की घटना को लेकर कहा कि वे भी उस दिन संसद में मौजूद थे और उस दिन विपक्षी सांसदों का व्यवहार बेहद आक्रामक था और उस माहौल में कुछ भी हो सकता था।

chirag paswan on 4 feb lok sabha chaos opposition behavior rahul gandhi trade deal
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कहना है कि 4 फरवरी को लोकसभा में जो कुछ भी हुआ और जो माहौल था, उसमें कुछ अप्रिय घटना घट सकती थी। चिराग पासवान ने पीएम मोदी का संबोधन टालने के लोकसभा स्पीकर के फैसले का समर्थन किया। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक ताजा इंटरव्यू में चिराग पासवान ने राहुल गांधी, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और बिहार की राजनीति जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। 
Trending Videos


'उस माहौल में कुछ भी हो सकता था..'
  • 4 फरवरी की घटना पर चिराग पासवान ने कहा, 'मैं भी उस वक्त संसद में मौजूद था, जब विपक्ष की कुछ महिला सांसद आक्रामक तरीके से बैनर लेकर प्रधानमंत्री की सीट की तरफ बढ़ीं। अगर प्रधानमंत्री लोकसभा आते तो उस गुस्से के माहौल में कुछ भी हो सकता था।'
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 'मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं कि हिंसा होती, लेकिन कोई भी अप्रिय घटना घट जाती तो वह लोकतंत्र के इतिहास पर एक काला धब्बा होती।' 
  • केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'स्पीकर लोकसभा के संरक्षक हैं और उन्हें कुछ सूचना मिली होगी कि कुछ अप्रिय हालात पैदा हो सकते हैं। ऐसे में स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रधानमंत्री लोकसभा नहीं आए।'
विपक्ष पर भड़के चिराग
  • बजट सत्र में गतिरोध पर चिराग पासवान ने कहा, 'विपक्ष का एक पैटर्न है, खासकर कांग्रेस पार्टी एक मुद्दा पकड़ती है और उस मुद्दे को लेकर सदन को नहीं चलने देती।'
  • 'जिस तरह से सदन नहीं चलने दिया जा रहा है, उससे पता चलता है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक ही मुद्दा उठाते रहते हैं और सदन में न वे बोलते हैं और न ही किसी को बोलने देते हैं।'
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पासवान ने कहा, 'ये गलत है, नेता प्रतिपक्ष को बोलने के बहुत मौके मिले हैं, लेकिन वे सिर्फ एक मुद्दे पर बोलना चाहते हैं, इसके चलते वे अन्य मुद्दों पर नहीं बोल पाते। संसद के नियम साफ हैं कि सिर्फ प्रमाणिक मुद्दों को ही संसद में उठाया जा सकता है। लोकसभा स्पीकर कह चुके हैं कि पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के मुद्दे पर चर्चा नहीं होगी, लेकिन राहुल गांधी लगातार वही मुद्दा उठा रहे हैं।'



भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर गुमराह कर रहा विपक्ष
  • भारत-अमेरिका व्यापार पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा, 'विपक्ष जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। वे ऐसा नैरेटिव बना रहे हैं कि भारत अमेरिका व्यापार समझौता किसान विरोधी, डेयरी विरोधी है। केंद्र सरकार ने सुनिश्चित किया है कि किसानों, डेयरी उद्योग के हितों को नुकसान नहीं होगा। सरकार व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष को अंतरराष्ट्रीय मामलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि पूरी दुनिया की नजर इस पर है।' 
  • राहुल गांधी द्वारा एक मंत्री को गद्दार कहे जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे बयान देकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के अपने पद को कमतर दिखा रहे हैं। वे सरकार की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सही और संवेदनशील शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। 
  • बिहार सीएम नीतीश कुमार की सेहत को लेकर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह इस तरह के बेकार के मुद्दे उठा रहा है। सीएम आगे बढ़कर बिहार में एनडीए गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सीएम ने यात्रा भी निकाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed