फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJP become voice of unemployed Deepak says youth turn government must provide jobs

बेरोजगारों की आवाज बनेगी CJP: दीपके बोले छात्रों को मिला हक अब युवाओं की बारी, सरकार को देनी ही होगी नौकरी

Thu, 06 Aug 2026 03:03 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 06 Aug 2026 03:03 PM IST
सार

छत्रपति संभाजीनगर में CJP की कोर टीम की बैठक के बाद संस्थापक अभिजीत दीपके ने बेरोजगारी को देशव्यापी मुद्दा बनाने का एलान किया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में छात्रों के साथ बड़ी संख्या में बेरोज़गार युवाओं की भागीदारी ने इस मुद्दे की गंभीरता को उजागर किया है।

विज्ञापन
CJP become voice of unemployed Deepak says youth turn government must provide jobs
अभिजीत दीपके - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी की कोर टीम की बैठक के बाद संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी अब केवल युवाओं की व्यक्तिगत समस्या नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चिंता का विषय बन चुकी है। उन्होंने घोषणा की कि CJP आने वाले समय में बेरोजगारी के मुद्दे को देशव्यापी जनआंदोलन का रूप देने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी। उनका कहना है कि युवाओं को रोजगार के सवाल पर संगठित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

विज्ञापन


जंतर-मंतर के प्रदर्शन ने क्या संदेश दिया?
अभिजीत दीपके ने कहा कि हाल ही में जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया कि रोजगार का मुद्दा केवल छात्रों तक सीमित नहीं है। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने भी भाग लिया, जिससे यह साबित हुआ कि रोजगार की समस्या समाज के हर वर्ग के युवाओं को प्रभावित कर रही है। उन्होंने इसे युवाओं की एकजुटता और लोकतांत्रिक आवाज का मजबूत उदाहरण बताया।
विज्ञापन


इस दौरान ही उन्होंने कहा कि बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, हम इसे देशव्यापी मुद्दा बनाएंगे। शिक्षा में सुधार के लिए काम करेंगे। स्कूली शिक्षा के समय से ही शिक्षा महंगी रही है। शिक्षा का इस्तेमाल मुनाफा कमाने के लिए किया जाता है। लेकिन हम इसे बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशव्यापी अभियान की तैयारी क्यों?
उन्होंने कहा कि सीजेपी का उद्देश्य बेरोजगारी के सवाल को हर राज्य और हर जिले तक पहुंचाना है। इसके लिए संगठन विभिन्न स्थानों पर बैठकें, जनसंवाद, युवा सम्मेलन और जनजागरण अभियान आयोजित करेगा। उनका मानना है कि जब तक रोजगार के मुद्दे पर व्यापक जनदबाव नहीं बनेगा, तब तक प्रभावी समाधान निकलना कठिन होगा।


ये भी पढ़ें: 'किस बात का डर?': राहुल के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की नहीं मिली इजाजत, प्रियंका ने केंद्र पर साधा निशाना

युवाओं से क्या अपील की गई?
अभिजीत दीपके ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों और रोजगार के मुद्दे पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से एकजुट हों। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि युवा संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे, तो बेरोजगारी का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र में आएगा और नीति निर्माण में भी इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed