फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA Probes Sudden Altitude Drop on Phuket-Delhi Flight, Seeks Cause

Aviation: फुकेट दिल्ली फ्लाइट में अचानक क्यों घटी ऊंचाई? DGCA तलाश रहा वजह

Thu, 06 Aug 2026 03:33 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 06 Aug 2026 03:33 PM IST
सार

डीजीसीए को घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 की ऊंचाई अचानक क्यों कम हुई।
 

विज्ञापन
DGCA Probes Sudden Altitude Drop on Phuket-Delhi Flight, Seeks Cause
एअर इंडिया विमान में टर्बुलेंस। - फोटो : एएनआई

विस्तार

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में मंगलवार को तेज टर्बुलेंस और अचानक ऊंचाई कम होने की घटना के बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने एयर इंडिया प्रबंधन को तलब किया है। नियामक ने मामले की जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को एयर इंडिया के अधिकारियों ने डीजीसीए को घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने घायल यात्रियों और केबिन क्रू की स्थिति से भी अवगत कराया। हादसे में कई यात्री और क्रू सदस्य घायल हुए थे।

विज्ञापन


 फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर डीजीसीए के पास
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, डीजीसीए को घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 की ऊंचाई अचानक क्यों कम हुई। उन्होंने कहा कि डीजीसीए ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। विमान को अलग हैंगर में रखा गया है। इसके फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर डीजीसीए के पास हैं। इनकी जांच से घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा, घटना की जांच पूरी होने और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। उड़ान के दौरान करीब चार से पांच मिनट तक विमान को तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इसके कारण यात्री और केबिन क्रू घायल हुए। हालांकि, विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित दिल्ली पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 यात्री मंगलवार दोपहर तक डिस्चार्ज
इस बीच केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को घायल केबिन क्रू से अस्पताल में मुलाकात भी की। उन्होंने मुश्किल हालात में यात्रियों की मदद जारी रखने के लिए क्रू सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चोट लगने के बावजूद क्रू ने यात्रियों की सहायता की। घायल क्रू सदस्यों को अस्पताल और एयर इंडिया की ओर से हर जरूरी चिकित्सा सहायता दी जा रही है। मंत्री ने कहा, जांच में यात्रियों के बयान, क्रू की जानकारी, पायलट के इनपुट और फ्लाइट रिकॉर्डर से मिले तकनीकी आंकड़ों को भी शामिल किया जाएगा।


एयर इंडिया ने बताया कि 4 अगस्त की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी 13 यात्री मंगलवार दोपहर तक डिस्चार्ज हो गए। हालांकि, चार क्रू सदस्य अभी भी इलाज करा रहे हैं। एयरबस A320neo विमान में 137 यात्री और 8 क्रू सदस्य सवार थे। टर्बुलेंस की घटना के बाद 13 यात्रियों और चार क्रू सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed