फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJP founder Abhijeet Dipke falls sick, doctors advise him to take rest

Maharashtra: अभिजीत दीपके की फिर बिगड़ी तबीयत, इस बीमारी के चपेट में आए CJP संस्थापक; डॉक्टरों की क्या सलाह?

Sat, 01 Aug 2026 05:14 PM IST
Pavan पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर
पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर Published by: Pavan Updated Sat, 01 Aug 2026 05:14 PM IST
सार

Abhijeet Dipke Health Condition: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके एक बार फिर बीमार पड़ गए हैं। छत्रपति संभाजीनगर में उनके घर पर ही उनका इलाज हो रहा है। जानें डॉक्टरों ने उन्हें क्या सलाह दी है...

विज्ञापन
CJP founder Abhijeet Dipke falls sick, doctors advise him to take rest
अभिजीत दिपके, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें पूरे दिन आराम करने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह दीपके अपने घर के पार्किंग एरिया में लोगों से मिलने आए थे। इसी दौरान करीब 11:45 बजे उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद वह घर के पीछे की ओर गए, जहां उन्हें उल्टी हुई। इसके बाद वह बिना मीडिया से बात किए सीधे अपने घर के अंदर चले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'आजादी का मतलब मनमानी नहीं': युवाओं से बोले अजित डोभाल- राष्ट्रहित को पहले रखें; अमित शाह ने की NSA की सराहना
विज्ञापन


घर पर चल रहा है अभिजीत दीपके का इलाज
उनके पिता भगवान दीपके ने बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टर को घर बुलाया गया। डॉक्टर विशाल लहाने ने मौके पर पहुंचकर उनकी जांच की। डॉक्टर ने बताया कि दीपके का ब्लड प्रेशर थोड़ा कम है। सुबह से उन्हें घबराहट और उल्टी जैसा महसूस हो रहा था। उन्हें दो बार उल्टी हुई है और साथ ही दस्त (लूज मोशन) की भी शिकायत है। डॉक्टर के अनुसार, यह परेशानी तनाव और चिंता की वजह से हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी
अभिजीत दीपके को IV फ्लूड दी गई है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। डॉक्टर ने कहा कि फिलहाल उन्हें बुखार नहीं है और अगर वे आराम करते हैं तो जल्द ठीक हो सकते हैं। हालांकि, अगर उनकी तबीयत में सुधार नहीं होता है, तो आगे ब्लड टेस्ट किया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर इलाज तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Mumbai: साइबर ठगी बचाएगी मुंबई पुलिस की यह सलाह, व्हाट्सएप प्राइवेसी के इस ऑप्शन का करना होगा इस्तेमाल

पहले भी बीमार पड़ चुके हैं अभिजीत दीपके
गौरतलब है कि इससे पहले 25 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दीपके ने बताया था कि उन्हें टायफाइड हुआ है और वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed