{"_id":"6a6de3a3f59a2b2c060e5ff4","slug":"mahabalipuram-rahul-gandhi-says-delimitation-is-a-bjp-conspiracy-those-supporting-it-are-betraying-tamilnadu-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: राहुल गांधी बोले- परिसीमन भाजपा की साजिश है, इसका समर्थन करने वाले तमिलनाडु के साथ कर रहे धोखा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: राहुल गांधी बोले- परिसीमन भाजपा की साजिश है, इसका समर्थन करने वाले तमिलनाडु के साथ कर रहे धोखा
Sat, 01 Aug 2026 05:46 PM IST
Pavan
एएनआई, महाबलीपुरम
एएनआई, महाबलीपुरम
Published by: Pavan
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:46 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि परिसीमन भाजपा की साजिश है। उन्होंने कहा कि परिसीमन का मकसद लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करना और तमिलनाडु के लोगों की राजनीतिक ताकत छीनना है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम में मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'भाजपा परिसीमन करने की कोशिश कर रही है। परिसीमन का मकसद लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करना और तमिलनाडु के लोगों की राजनीतिक ताकत छीनना है। यह भाजपा की साजिश है... जो कोई भी परिसीमन का समर्थन करता है, वह तमिलनाडु और उसके भविष्य के साथ धोखा कर रहा है, और आरएएसएस व भाजपा को तमिलनाडु के लोगों और उनके भविष्य पर हमला करने का मौका दे रहा है।
यह भी पढ़ें- Mumbai: साइबर ठगी बचाएगी मुंबई पुलिस की यह सलाह, व्हाट्सएप प्राइवेसी के इस ऑप्शन का करना होगा इस्तेमाल
विज्ञापन
तमिल व्यक्ति न करें परिसीमन का समर्थन- राहुल
राहुल गांधी ने आगे कहा कि ऐसा व्यक्ति 21वीं सदी का 'एट्टप्पन' है। किसी भी तमिल व्यक्ति को परिसीमन का समर्थन नहीं करना चाहिए। हर तमिल व्यक्ति को परिसीमन का विरोध करना चाहिए। हर तमिल पार्टी और हर राष्ट्रीय पार्टी को सदन में परिसीमन को हराना चाहिए'।
यह भी पढ़ें- ED: गोपनीय प्रश्न पत्र लीक किए, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ की; पेपर के बदले उम्मीदवारों से वसूली गई मोटी रकम
कौन था एट्टप्पन? जिसका राहुल ने किया जिक्र
एट्टप्पन तमिल इतिहास का एक विवादास्पद नाम है। एट्टप्पन को आमतौर पर वीर स्वतंत्रता सेनानी वीरपांडिया कट्टबोम्मन के साथ विश्वासघात करने वाले व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है। 18वीं शताब्दी के अंत में अंग्रेजों और स्थानीय पालयक्कर शासकों के बीच संघर्ष चल रहा था। इतिहास के अनुसार, एट्टप्पन ने कट्टबोम्मन की गतिविधियों की जानकारी अंग्रेजों को दी, जिससे उन्हें गिरफ्तार करने में मदद मिली। 1799 में कट्टबोम्मन को अंग्रेजों ने फांसी दे दी। इसी कारण तमिल संस्कृति में 'एट्टप्पन' नाम विश्वासघात का पर्याय बन गया है। हालांकि इस विषय पर इतिहासकारों के बीच अलग-अलग मत मौजूद हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Mahabalipuram, Tamil Nadu | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "...There is an attempt by the BJP to carry out delimitation. Delimitation is designed to disenfranchise people and take away the political power of the people of Tamil Nadu. This is a BJP… pic.twitter.com/fygVA9f9vh
— ANI (@ANI) August 1, 2026विज्ञापन