सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Fadnavis condoles the demise of Shivraj Patil calls the former Governor's personality special

Shivraj Patil Death: CM फडणवीस ने शिवराज पाटिल के निधन पर शोक जताया, पूर्व राज्यपाल के व्यक्तित्व को बताया खास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 12 Dec 2025 12:52 PM IST
सार

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कहा है कि उन्होंने अपने काम के माध्यम से अपने व्यक्तित्व की अमिट छाप छोड़ी है।

विज्ञापन
CM Fadnavis condoles the demise of Shivraj Patil calls the former Governor's personality special
शिवराज पाटिल - फोटो : X @Dev_Fadnavis
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिवंगत कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल को उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद के कार्य को याद किया। 

Trending Videos


अपने व्यक्तित्व की अमिट छाप छोड़ी- फडणवीस

उन्होंने पूर्व कांग्रेस सांसद के उस कथन को याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने काम के माध्यम से अपने व्यक्तित्व की अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने पाटिल द्वारा अपने राजनीतिक जीवन के दौरान निभाई गई प्रमुख राजनीतिक भूमिकाओं, जिनमें लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय गृह और रक्षा मंत्री और राज्यपाल शामिल हैं, पर प्रकाश डाला। उन्होंने एक्स पर लिखा "वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के निधन की खबर बेहद दुखद है। लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय गृह एवं रक्षा मंत्री, राज्यपाल और अन्य कई भूमिकाओं में उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व की अमिट छाप छोड़ी है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Congress: राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली कांग्रेस सांसदों की बैठक में नहीं आए शशि थरूर, सामने आई यह बड़ी वजह

पाटिल एक सम्मानित राजनीतिक व्यक्ति थे- फडणवीस

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि पाटिल एक सम्मानित राजनीतिक व्यक्ति थे और उन्होंने सदन से संबंधित कई नवोन्मेषी पहलों को प्रोत्साहित किया। फडणवीस ने पाटिल के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा याद किया जाएगा और उनकी प्रशंसा की जाएगी।
यह भी पढ़ें- संसद में ई-सिगरेट विवाद: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने TMC सांसद के खिलाफ शिकायत की, लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

कौन है शिवराज पाटिल

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का लातूर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे और उन्होंने आज सुबह अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। शिवराज पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर, 1935 को महाराष्ट्र के लातूर जिले के चाकुर गांव में हुआ था और वे भारतीय राजनीति में एक दिग्गज हस्ती थे, जिन्हें संसद, केंद्र सरकार और राज्य विधानसभाओं में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed